
नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
नजीबाबाद। रेलवे स्टेशन के पास एक पशु पिछले कई दिनों से गंभीर रूप से घायल हालत में खुले में पड़ा है। उसकी पूंछ के पास गहरा घाव है, जिससे खून निकलने के साथ दुर्गंध भी आ रही है। स्थानीय लोगों का कहना है। कि करीब एक सप्ताह पहले पशु की हालत की सूचना उपमुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. समंत मनोहर को दी गई थी, लेकिन समय पर उपचार नहीं मिल सका।
शनिवार देर रात स्थानीय लोगों ने प्राथमिक उपचार करते हुए घाव पर दवा और स्प्रे लगाया। इसके बाद विभाग को दोबारा सूचना दी गई। आरोप है कि विभाग की ओर से एक सहायक को मौके पर भेजा गया, लेकिन उसने पशु को गौशाला पहुंचाने की बात कही। रविवार को पशु को गौशाला भेजने का आश्वासन भी दिया गया था।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि आश्वासन के बावजूद पशु को अब तक सुरक्षित स्थान पर नहीं पहुंचाया गया। लोगों ने प्रशासन से तत्काल पशु का उपचार कराने और मामले में हुई देरी की जांच की मांग की है।



