साहेबगंज

बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के जागरूकता रथ को उपायुक्त ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
साहिबगंज बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना B-PMFBY के तहत खरीफ वर्ष 2026-27 में किसानों को फसल बीमा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से आज समाहरणालय परिसर साहेबगंज से जागरूकता रथ को उपायुक्त दीपक कुमार दूबे ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।इस अवसर पर जिला सहकारिता पदाधिकारी महादेव मुर्मू उपस्थित थे।जागरूकता रथ के माध्यम से जिले के किसानों को बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत अधिसूचित धान एवं भदई मक्का फसलों का बीमा कराने के लिए जागरूक किया जाएगा।साथ ही किसानों को योजना के लाभ,आवेदन प्रक्रिया,आवश्यक दस्तावेज एवं निर्धारित समय-सीमा की जानकारी दी जाएगी।उपायुक्त ने जिले के सभी किसान भाइयों एवं बहनों से अपील करते हुए कहा कि प्राकृतिक आपदा अथवा अन्य कारणों से फसल को होने वाले नुकसान से आर्थिक सुरक्षा प्राप्त करने के लिए अपनी अधिसूचित फसल का बीमा अवश्य कराएं तथा निर्धारित अंतिम तिथि के पूर्व आवेदन करना सुनिश्चित करें।खरीफ वर्ष 2026-27 के लिए फसल बीमा कराने की अंतिम तिथि 31 अगस्त 2026 निर्धारित है।किसान अपने निकटतम CSC केंद्र,बैंक अथवा स्वयं ऑनलाइन माध्यम से फसल बीमा के लिए ऑनलाइन आवेदन पोर्टल:https://pmfby.gov.in पर कर सकते है योजना के तहत किसानों को कोई प्रीमियम शुल्क देय नहीं है।केवल 1 रुपए आवेदन शुल्क देय होगा।वही फसल बीमा के लिए आवश्यक दस्तावेज किसान का आधार कार्ड,बैंक पासबुक की छायाप्रति,भूमि स्वामित्व संबंधी प्रमाण पत्र एवं वंशावली,बटाईदार किसान की स्थिति में नोटरीकृत बटाई प्रमाण पत्र,फसल बुआई का स्व-सत्यापित प्रमाण पत्र,किसान का मोबाइल नंबर है।जिला प्रशासन द्वारा जिले के सभी किसानों से अपील की गई है कि वे 31अगस्त 2026 तक अपनी अधिसूचित फसल का बीमा अनिवार्य रूप से कराएं तथा बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ प्राप्त करें।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button