पाकुड़

पुराने मोबाइल बेचने से पहले डेटा पूरी तरह मिटाएं: थाना प्रभारी

Wipe data completely before selling old mobile phones: Station In-charge

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़िया, पाकुड़। पुराने मोबाइल फोन को कबाड़ी या फेरीवालों को देने से पहले लोग सावधानी बरतें। मोबाइल में मौजूद निजी तस्वीरें, वीडियो, दस्तावेज और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी का गलत इस्तेमाल हो सकता है। इसे लेकर पाकुड़िया थाना प्रभारी मनोज कुमार महतो ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। थाना प्रभारी ने कहा कि लोग लालच में आकर अपना पुराना मोबाइल किसी कबाड़ी या फेरीवाले को न दें। मोबाइल देने से पहले उसमें मौजूद सारा डेटा पूरी तरह डिलीट कर दें और फोन को फैक्ट्री रीसेट करें। साथ ही, यदि मोबाइल कहीं खो जाता है तो इसकी सूचना बिना देर किए पुलिस को दें। उन्होंने कहा कि थोड़ी सी सतर्कता और सावधानी बरतकर लोग बड़ी परेशानी से बच सकते हैं। मोबाइल फोन में निजी और संवेदनशील जानकारी रहती है, इसलिए उसे किसी दूसरे व्यक्ति को देने से पहले डेटा सुरक्षा का विशेष ध्यान रखना जरूरी है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button