असम

असम के दरंग जिले में आयोजित “हर घर तिरंगा” कार्यक्रम

जिले में निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 

असम : स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों और देशव्यापी ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत गुरुवार को असम के दरंग जिले में जिला प्रशासन की ओर से एक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा का शुभारंभ दरंग जिला उपायुक्त आयुषी जैन ने जिला आयुक्त कार्यालय से तिरंगा फहराकर किया। यात्रा का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक नागरिक में देशभक्ति की भावना जागृत करना और राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के प्रति सम्मान व सम्मानबोध को बढ़ावा देना था। जिला आयुक्त के नेतृत्व में निकाली गई इस तिरंगा यात्रा में जिले की नवनियुक्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शर्मिष्ठा बरुआ, जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी कल्पना डेका , जिला प्रशासन के अन्य अधिकारी व कर्मचारी, विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी शामिल रहे। साथ ही पुलिस, अर्धसैनिक बलों के प्रतिनिधि, छात्र-छात्राएं, आँगनबाड़ी कार्यकर्ता व आशा कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।यात्रा के प्रतिभागियों ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर देशभक्ति के नारे लगाए और तिरंगे के प्रति सम्मान व्यक्त किया। तिरंगा यात्रा जिला आयुक्त कार्यालय से प्रारंभ होकर मंगलदोई शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरती हुई पुनः जिला आयुक्त कार्यालय पर समाप्त हुई। मार्ग पर उपस्थित नागरिकों ने भी यात्रा का स्वागत किया और सुरक्षाबलों तथा प्रशासनिक प्रतिनिधियों को सहयोग प्रदान किया। जिला प्रशासन ने बताया कि यह पहल ‘हर घर तिरंगा’ के राष्ट्रीय आह्वान के अनुरूप हर परिवार तक तिरंगे की महत्ता पहुँचाने तथा स्वतंत्रता दिवस के पर्व को गरिमामयी ढंग से मनाने के उद्देश्य से की गई है। जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सम्मानपूर्वक तिरंगा फहराएँ और राष्ट्रीय प्रतीकों का आदर बनाए रखें।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button