अमरोहा

खेत में पानी से भरे गड्ढे में मिला मजदूर का शव

 नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
अमरोहा l हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रूद्रपुर में रविवार सुबह खेत में पानी से भरे गड्ढे में 35 वर्षीय मजदूर जगत सिंह पुत्र पुन्ना का शव मिलने से सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी।
मृतक के शव की सूचना मिलते ही रूद्रपुर, झुंडी खादर और आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। परिजन भी घटनास्थल पर पहुंचे। मौके पर मृतक के कपड़े, मोबाइल फोन, फावड़ा और जूते-चप्पल पड़े मिले, जबकि उसकी मोटरसाइकिल कुछ दूरी पर खड़ी मिली।
परिजनों के अनुसार बताया गया कि शनिवार को हरियाली तीज के अवसर पत्नी बबीता अपने मायके को चली गई थी । इसके बाद शनिवार शाम से ही उसका कोई पता नहीं चला।  रविवार सुबह खेत में शव मिलने की सूचना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
जगत सिंह मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। उसके परिवार में पत्नी बबीता के अलावा तीन छोटे बच्चे—बेटी कल्पना 7 वर्ष  यशराज 5 वर्ष और दीक्षित 4 वर्ष हैं।
सूचना पर पुलिस क्षेत्राधिकारी पंकज कुमार त्यागी, हसनपुर कोतवाली प्रभारी राजेश कुमार तिवारी और सैदनगली थाना प्रभारी संजय प्रताप सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाली प्रभारी राजेश कुमार तिवारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button