साहेबगंज

पीएम श्री कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय बोरियो में विद्यालय प्रबंधन समिति का गठन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
साहिबगंज जिला के बोरियो प्रखंड अंतर्गत पीएम श्री कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय बोरियो में आज 18 अगस्त 2026 को विद्यालय प्रबंधन समिति का गठन किया गया।आम सभा के माध्यम से अध्यक्ष पद पर प्रीति देवी और उपाध्यक्ष पद पर ममता देवी का चयन किया गया।इस 20 सदस्यीय समिति में वार्डन अनिता कुमारी सहित 2 शिक्षक,स्थानीय मुखिया रोजी माल्टो,आंगनवाड़ी कार्यकर्ता कमली माल्टो तथा माता-पिता अभिभावक सदस्यों का चयन किया गया है।इस मौके पर पर्यवेक्षक के रूप में माखन लाल यादव बीआरपी राजेश कुमार भगत एवं बीआरपी बोरियो की उपस्थिति में पारदर्शिता के साथ प्रक्रिया पूरी कर प्रतिवेदन बीआरसी बोरियो को उपलब्ध कराया गया।नव चयनित अध्यक्षा प्रीति देवी ने बेहतर प्रबंधन और समन्वय स्थापित कर छात्र हित में काम करने का वचन दिया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button