साहेबगंज

गुल्लीभट्टा घर में चोरी का खुलासा

सोने-चांदी के जेवरात के साथ एक नाबालिक निरुद्ध

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
साहिबगंज नगर थाना क्षेत्र के गुल्लीभट्टा में बीते14-15अगस्त2026की रात्रि हुई चोरी का पुलिस ने48घंटे के अंदर खुलासा कर दिया है।चोरी किए गए सोने-चांदी के जेवरात भी बरामद कर लिए गए।वादिनी ज्योति कुमारी उम्र32 वर्ष,पति शशिकांत सा0-गुल्लीभट्टा ने16अगस्त 2026को लिखित आवेदन दिया था कि अज्ञात चोरों ने उनके घर का ताला तोड़कर चोरी कर ली।इस संबंध में नगर थाना कांड सं0-150/26दिनांक16अगस्त2026धारा331 (4)/305बीएनएस के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी।मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक साहिबगंज अमित कुमार सिंह के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय के नेतृत्व में छापामारी दल का गठन किया गया।वही गुप्त सूचना,तकनीकी साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस को पता चला कि इस चोरी में वादिनी के घर के सामने रहने वाले मंटू पासवान के दामाद विशाल पासवान और एक नाबालिग शामिल हैं।छापामारी दल ने सत्यापन के बाद विशाल पासवान के ग्राम कंचनपॉली, थाना-रायगंज,जिला-उत्तर दिनाजपुर,पश्चिम बंगाल स्थित आवास पर छापा मारा।जांच में पता चला कि मुख्य अभियुक्त विशाल पासवान,पिता राजकुमार पासवान पहले से ही रायगंज थाना कांड सं0-943/26,धारा-25(1)(a)/27आर्म्स एक्ट में गिरफ्तार होकर रायगंज करेक्शनल होम में न्यायिक हिरासत में बंद है।वहीं इस कांड में शामिल दूसरे नाबालिग को सत्यापित कर निरुद्ध कर लिया गया है और उसे किशोर न्याय बोर्ड में प्रस्तुत किया जा रहा है।पुलिस ने विशाल पासवान के घर में गाड़कर रखे गए चोरी का सारा सामान बरामद कर लिया गया है,पुलिस आगे की कारवाही कर रही है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button