जामताड़ा

सड़क दुर्घटना में घायल राकेश मंडल को समय पर मिला इलाज

जिला परिषद प्रत्याशी प्रतिनिधि ने पहुंचाया अस्पताल                              

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

जामताड़ा : करमाटांड़ प्रखंड क्षेत्र के ​ग्राम फोफनाद (3 नंबर भगवान के समीप) दो बाइकों के बीच हुई आमने-सामने की जोरदार टक्कर में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल व्यक्ति की पहचान ग्राम फोफनाद निवासी राकेश मंडल के रूप में हुई है।

​घटना की सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई करते हुए भावी जिला परिषद (भाग संख्या 5) प्रत्याशी मोनिका कुमारी के प्रतिनिधि महेंद्र कुमार मंडल तुरंत दुर्घटना स्थल पर पहुंचे। मानवीय दृष्टिकोण का परिचय देते हुए उन्होंने बिना किसी विलंब के अपने निजी वाहन से घायल राकेश मंडल को इलाज के लिए तुरंत जामताड़ा स्थित पारस हॉस्पिटल में भर्ती कराया।
​अस्पताल में भर्ती कराने के कुछ ही देर बाद घायल के परिजन भी वहां पहुंच गए। परिजनों ने चिकित्सकों से बातचीत की और स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी ली। डॉक्टरों के अनुसार, समय पर अस्पताल पहुंच जाने और उचित इलाज मिलने के कारण अब राकेश मंडल की स्थिति पूरी तरह खतरे से बाहर है और उनका स्वास्थ्य ठीक है। इस सराहनीय मदद के लिए स्थानीय ग्रामीणों ने महेंद्र कुमार मंडल का आभार व्यक्त किया है।मौके पर उमेश मंडल सीनरजोड़ी, उज्ज्वल दास (सुगापहाड़ी )एवं अन्य ग्रामीणों के मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button