
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
साहिबगंज भारत सरकार ने कृषि बीमा कंपनी ऑफ इंडिया लिमिटेड के बोर्ड में नॉन-ऑफिशियल डायरेक्टर के रूप में भाजपा के वरिष्ठ नेता भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गणेश तिवारी को नियुक्त किया है।वही भाजपा के वरिष्ठ नेता महेंद्र पोद्दार को भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम के निदेशक मंडल में गैर सरकारी निदेशक नियुक्त किया गया। दोनों नेता के घर पर पार्टी नेता पहुंचकर ओर दूरभाष व सोशल मीडिया के जरिय बधाई देने का सिलसिला जारी है। वही गणेश तिवारी व महेंद्र पोद्दार ने भारत सरकार व भाजपा पार्टी नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त किया ओर कहा कि यह दायित्व मेरे लिए केवल एक पद नहीं,बल्कि विश्वास,जिम्मेदारी और जनसेवा का अवसर है।इस महत्वपूर्ण भूमिका में किसानों के हितों,कृषि क्षेत्र की मजबूती तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने की दिशा में पूरी निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने का प्रयास करूंगा।इस विश्वास और जिम्मेदारी के लिए पार्टी के शीर्ष नेतृत्व,प्रदेश नेतृत्व एवं सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों का दिल से आभार।



