चोरी मामले का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
भुसावर – थाना भुसावर पुलिस ने चोरी मामले का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी राजेश मीणा ने बताया कि 22 अगस्त 2026 को अजीत कुमार मीना पुत्र मोतीलाल मीना, निवासी औंड मीना तहसील महवा, जिला दौसा, हाल शाखा प्रबंधक पंजाब नेशनल बैंक भुसावर ने पीएनबी शाखा भुसावर के बाहरी हिस्से पर लगी लोहे की एंगल को अज्ञात चोरों ने 21-22 अगस्त की रात चोरी कर बैंक की संपत्ति को नुकसान पहुंचाने को लेकर मामला दर्ज करवाया था। घटना की गंभीरता को देखते हुए उच्च अधिकारियों के निर्देश पर टीम का गठन किया गया। जहां टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण, तकनीकी साक्ष्यों एवं संदिग्धों से पूछताछ के आधार पर वारदात का खुलासा किया और आरोपी ’’आरिफ खान पुत्र तैयब अली, जाति मुस्लिम, उम्र 30 वर्ष, निवासी आढ़ी गंज, जलदाय विभाग के पीछे, बयाना’’ को गिरफ्तार किया है। गठित टीम में थानाधिकारी राजेश मीणा के अलावा उपनिरीक्षक बद्रीप्रसाद, कानि0 विदेश, कानि. अजय एवं कानि. सुरेन्द्र मौजूद रहे।



