रामपुर शाहबाद

शाहबाद मे दिवाकर समाज ने नंदकिशोर दिवाकर के लिए भरी हुंकार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
रामपुर शाहबाद। दिवाकर समाज की सामाजिक एकजुटता और विकास को बढ़ावा देने के लिए रविवार को शाहबाद में एक विशाल महासम्मेलन का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम बिलारी रोड पर स्थित वेलकम पैलेस में दोपहर 12 बजे से शुरू होकर शाम 5 बजे तक चला। कार्यक्रम के संयोजक और सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य नन्द किशोर दिवाकर ने बताया कि इस महासम्मेलन का मुख्य उद्देश्य समाज के लोगों को एक मंच पर लाना और सामाजिक कुरीतियों को दूर करना है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य डॉ० दोदराम वर्मा ने शिरकत करी। इसके साथ ही विशिष्ट अतिथियों में प्रधानाचार्य शशिकांत माथुर, प्रधानाचार्य राजवीर सिंह और मनोविज्ञान अधिकारी सुरेश चन्द्र वर्मा ने शामिल होकर समाज के युवाओं का मार्गदर्शन कराया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सभा अध्यक्ष और प्रधान सेवाराम दिवाकर ने करी। इस आयोजन को सफल बनाने के लिए प्रमुख कार्यकर्ता सुरेश चन्द्र दिवाकर और सामाजिक कार्यकर्ता उमेश चन्द्र दिवाकर समेत समाज के कई लोग जुटे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button