हापुड़

गौरव त्यागी हत्याकांड में शामिल  मुख्य आरोपी सहित 25-25 हजार रुपये के इनामी 04 अभियुक्त गिरफ्तार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

हापुड़ (यूपी) – 18 अगस्त को पुलिस चौकी से महज 150 मीटर की दूरी पर हुए दिनदहाड़े हुए गौरव त्यागी हत्याकांड में  25 हजार के इनामी मुख्य आरोपी प्रदीप पाल को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार करते हुए तीन अन्य आरोपियों अमित , कुलदीप और जसवंत को भी गिरफ्तार कर लिया है । जनपद में हुए इस हत्याकांड के बाद पुलिस ने सभी हत्यारोपियों पर 25-25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था और इनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीमें कार्यवाही कर रही थीं ।

हापुड़ पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि , गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा पुरानी जमीनी रंजिश को लेकर दिनांक 18.08.2026 को थाना हापुड़ देहात क्षेत्रांतर्गत अपने गांव निवासी गौरव त्यागी की हथौड़े व सरियों से वार कर निर्मम हत्या की गई थी, जिसके संबंध में थाना हापुड़ देहात पर मु0अ0सं0 353/26 धारा 191(2), 191(3), 190, 103(1), 61(2) बीएनएस पंजीकृत है।
इस घटना के बाद थाना हापुड़ देहात पुलिस ने ग्राम मौहम्मदपुर आजमपुर निवासी गौरव त्यागी हत्याकांड के मुख्य आरोपी  प्रदीप पाल को बाद पुलिस मुठभेड़ घायलावस्था में व घटना में संलिप्त 03 अन्य बदमाशों  अमित , जसवंत और कुलदीप  को गिरफ्तार किया है , जिनके कब्जे से अवैध असलहा मय जिन्दा व खोखा कारतूस व घटना में प्रयुक्त डण्डे, हथौड़ा व कार बरामद हुई है । 07 नामित अभियुक्तों में से 02 नामित अभियुक्तों राजवीर व जयपाल  को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button