सिंगरौली

कीचड़ भरी सड़क से गुजरने को मजबूर पड़री के ग्रामीण

बच्चों की पढ़ाई पर भी पड़ रहा असर ग्रामीणों में आक्रोश, बोले- अब आश्वासन नहीं, सड़क चाहिए

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

सिंगरौली। ग्राम पंचायत पड़री में बदहाल सड़क और जलभराव की समस्या ने ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। बारिश के बाद गांव की सड़कें कीचड़ में तब्दील हो गई हैं, जिससे ग्रामीणों को बाजार जाने से लेकर रोजमर्रा के जरूरी कामों के लिए आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
सबसे अधिक परेशानी स्कूल जाने वाले बच्चों को उठानी पड़ रही है। शिक्षा के लिए प्रतिदिन घर से निकलने वाले बच्चे मजबूरी में कीचड़ भरे और खराब रास्ते से गुजर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि बच्चों के बेहतर भविष्य की बात तो लगातार की जाती है, लेकिन उनके स्कूल पहुंचने के लिए सुरक्षित और सुविधाजनक रास्ते की व्यवस्था नहीं हो पा रही है।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सड़क की समस्या को लेकर कई बार जिम्मेदार अधिकारियों और पंचायत प्रतिनिधियों का ध्यान आकर्षित कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकला है। पंचायत स्तर पर बरती जा रही उदासीनता से लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।
ग्रामीणों ने मांग की है कि जल्द से जल्द सड़क का निर्माण या मरम्मत कार्य कराया जाए, ताकि आवागमन सुगम हो सके। उनका कहना है कि अब केवल आश्वासन नहीं, बल्कि स्थायी समाधान की जरूरत है।ग्रामीणों ने कहा कि बच्चों का भविष्य कीचड़ भरे रास्तों में नहीं रुकना चाहिए। प्रशासन और पंचायत के जिम्मेदारों को जनहित को ध्यान में रखते हुए शीघ्र कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि ग्रामीणों को इस समस्या से राहत मिल सके।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button