भरत पुर

प्रीति व हंस राजयोग में और बारिस की फूहारों के बीच मना सावन माह का आखिरी सोमवार

शिवालयों में गूंजे बम बम भोले के जयकारे 

कांवडियों सहित शिव भक्तों ने किया जलाभिषेक 
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
भुसावर : भरतपुर जिले के ऐतिहासिक शहरों में शामिल भुसावर सहित उपखण्ड मुख्यालय क्षेत्र के ग्रामीण अंचल में आज 24 अगस्त सावन माह के आखिरी सोमवार के पावन अवसर पर शिव मन्दिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड पड़ी। वहीं भुसावर कस्बे के सैरकी सड़क मार्ग स्थित खिरकारी चौराहा के पास स्थित भगतराज वाले हनुमान जी मन्दिर और बरपाडा कॉलोनी स्थित ब्राह्मण धर्मशाला में अथाई वाले हनुमान जी, शिब मन्दिर में सावन माह की पावन बेला में धर्म, आस्था और शिव भक्ति के अनुपम संगम के साथ भगतराज भक्त मण्डल एवं समस्त भुसावर कस्बे के तत्वाधान में आयोजित हुई निशुल्क डांक कांवड़ यात्रा कछला घाट सोरौंजी से 21 शिवभक्तो आदि के साथ पैदल गंगाजल (डांक कांवड़) लेकर भुसावर पहुंचे शिव भक्तों ने भगतराज वाले हनुमानजी मन्दिर में और बरपाड़ा कॉलोनी में पण्डित पुष्पेंद्र शर्मा द्वारा मन्त्रौच्चारण के साथ विधी विधान पूर्वक पूजा अर्चना कर गंगाजल, दुग्ध, घी, दही आदि से रुद्राभिषेक किया गया। वहीं भुसावर में पंचांग के अनुसार सावन( श्रावण) माह के आखिरी सोमवार पर जिसमें प्रीति योग, हंस राजयोग, आयुष्मान योग और बुधादित्य राजयोग जैसे शुभ संयोग में हूंकारेश्वर महादेव मन्दिर, हिण्डौन सड़क मार्ग स्थित कोठी वाले हनुमान जी मन्दिर, बड़वाले शिम्भू मन्दिर, भगतराज वाले हनुमान जी मन्दिर, रात वाले हनुमान जी मन्दिर, पुरानी अनाज मण्डी स्थित लक्ष्मण जी मन्दिर, बरपाडा स्थित अथाई वाले हनुमान जी मन्दिर आदि मन्दिरों और शिवालयों में सुबह से ही श्रद्वालुओ का तांता लगा रहा। जहां शिवालयों में शिव भक्तो ने भगवान शिव का जलाभिषेक, दूग्ध अभिषेक और पंचामृत से अभिषेक कर बेलपत्र, धतूरा के फूल, पुष्प और दूब अर्पित कर पूजा अर्चना करते हुए भगवान से परिवार में सुख, शान्ति और समृद्धि की मनोकामनाएं मांगी गई। वहीं मन्दिर परिसर में हर- हर महादेव और बम – बम भोले के जयकारों से गूंजायमान हो उठा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button