अमरोहा

चकबंदी की समस्याओं को लेकर किसानों ने खोला मोर्चा, समाधान की मांग

 नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
 अमरोहा हसनपुर।  अमरोहा के हसनपुर स्थित चकबंदी विभाग कार्यालय पर भारतीय किसान संघ के नेतृत्व में किसानों ने सोमवार को अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। किसानों ने चकबंदी प्रक्रिया के दौरान सामने आ रही विभिन्न समस्याओं का शीघ्र समाधान कराने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।
किसानों का आरोप है कि चकबंदी के दौरान कई जमीनों के स्थान और अभिलेखों से संबंधित मामले सामने आ रहे हैं। कुछ किसानों की जमीनें अभिलेखों में दर्ज स्थान से अलग दिखाई जा रही हैं, जबकि संबंधित स्थान पर उन्हें अभी तक वास्तविक कब्जा नहीं मिल पाया है। किसानों ने ऐसे मामलों की जांच कर नियमानुसार समाधान कराने की मांग उठाई।
भारतीय किसान संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि जब तक किसानों की समस्याओं का स्थायी समाधान नहीं होता, तब तक धरना जारी रहेगा। उन्होंने चकबंदी विभाग के अधिकारियों से मामलों का जल्द निस्तारण कराने का आग्रह किया।
धरने में क्षेत्र के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में किसान और संगठन के पदाधिकारी शामिल रहे।
 इस मौके पर प्रांतीय संगठन मंत्री सुनील, प्रांतीय उपाध्यक्ष नरेंद्र चौधरी, प्रांतीय गन्ना प्रमुख महीपाल सिंह, जिलाध्यक्ष चंद्र प्रकाश शर्मा सहित धर्मपाल सिंह चौहान, यशवीर सिंह, हरिप्रकाश राणा, ओमवीर सिंह चौहान, दिव्यांशु यादव, उमेश चंद, रोहताश सिंह, चंद्रभान सिंह, जयकरण सिंह, सुरेंद्र सिंह, टीकम सिंह, हरिओम सिंह, जस राम सिंह, जगवीर सिंह और सोनम देवी आदि मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button