साहेबगंज
तालझारी में झामुमो प्रखंड कमेटी की बैठक
MMDR संशोधन बिल के खिलाफ 7 सितंबर को धरना प्रदर्शन का आह्वान

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
साहिबगंज जिला के तालझारी प्रखंड अंतर्गत झामुमो कमेटी की बैठक बीस सूत्री भवन में आयोजित की गई।बैठक में विधायक धनंजय सोरेन,जिला अध्यक्ष अरुण सिंह,केंद्रीय समिति सदस्य संजय मिश्रा,केंद्रीय समिति सदस्य सह पर्यवेक्षक मुजीबुर रहमान शामिल हुए।विधायक धनंजय सोरेन ने कहा कि खनिज संशोधन MMDR विधेयक बिल से झारखंड की मंईयां सम्मान योजना, अबुआ आवास योजना सहित जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावित करने के उद्देश्य से भाजपा ने यह बिल पास किया है। सभी कार्यकर्ताओं से अपील है कि बूथ स्तर तक इस झारखंड विरोधी विधेयक के बारे में बताने का कार्य करें और 7 सितंबर 2026 को धरना प्रदर्शन में आने हेतु आग्रह करें।आगे बैठक में जिला अध्यक्ष अरुण सिंह ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने झारखंड के विकास को रोकने के लिए MMDR संशोधन विधेयक बिल पास किया है।इसका झारखंड मुक्ति मोर्चा विरोध करती है,आगामी 7 सितंबर को झामुमो साहिबगंज जिला अंतर्गत सभी प्रखंडों में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन करेगी।इसी को लेकर सभी प्रखंडों में तैयारी व्यापक रूप से की जा रही है।वही मौके पर प्रखंड अध्यक्ष जोसेफ, प्रखंड सचिव मो.जहांगीर अंसारी, जिला संयुक्त सचिव जय प्रकाश भगत,चरण हांसदा समेत दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



