बोकारो

रिमझिम बारिश के कारण बरई पंचायत में पूर्वजों का पुराना घर गिरा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

बोकारो। निरंतर हो रही बारिश के कारण जगदेव प्रसाद पीड़ित परिवार का पुराना मकान गिर गया है, गनीमत यह रही कि इस हादसे में किसी भी प्रकार की जनहानि या चोट नहीं आई है।

घटना की मुख्य कारण: लगातार होने वाली रिमझिम बारिश से मिट्टी और पुरानी दीवारों की मजबूती कम हो गई थी। जिसके कारण घर का एक बड़ा हिस्सा ढह गया,

जानकारी उपरांत पीड़ित परिजन के घर युवा आजसू सह पूर्व नावाडीह संसद प्रतिनिधि दीपू अग्रवाल पहुंच स्थिति का जायज़ा लिए , राहत की यह बात है कि परिवार के सभी सदस्य समय रहते सुरक्षित बाहर निकल आए, जिससे कोई नुकसान नहीं हुआ।

पीड़ित परिजन जगदेव प्रसाद ने कहा की उम्र ढलने की ओर है परंतु सरकार का न ही प्रधानमंत्री आवास मिल पाया न ही मुख्यमंत्री का अबुआ आवास मिला, जानकारी प्राप्त हुई कि इस बार पुतहु गुड़िया देवी का नाम प्रधानमंत्री आवास के लिस्ट में है।
सरकार कब तक आवास देगी कहना मुश्किल है।नावाडीह प्रखण्ड विकाश पदाधिकारी से आग्रह है कि जब तक आवास नहीं मिल जाती अगर संभव हो तो एक गाय शेड ही उपलब्ध करवा दे

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button