असम

आरोहण योजना के तहत कामरूप जिले के 276 मेंटी छात्रों की शैक्षिक यात्रा का शुभारंभ। 

 नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 

असम सरकार के आरोहण योजना (Batch-4) के तहत कामरूप जिले के कुल 276 मेंटी द्वादश के समकक्ष दहावी पास छात्र-छात्राओं की चार दिवसीय शैक्षिक यात्रा बुधवार से प्रारम्भ हुई। आयोजन की शुरुआत अमिनगांव स्थित लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण बंगले से जिला आयुक्त देव कुमार मिश्रा ने ध्वज फहराकर की। यह कार्यक्रम 26 अगस्त से 29 अगस्त तक चलेगा और इसका मुख्य उद्देश्य जिले के विभिन्न क्षेत्रों से चयनित कृतिशील दसवीं के छात्रों को कैरियर सलाह, कौशल विकास और प्रेरणा प्रदान करना है।समूह विभाजन में Group A में 98 छात्र और 40 छात्राएं जबकि Group B में 138 छात्राएं शामिल हैं। उद्घाटन अवसर पर जिला आयुक्त देव कुमार मिश्रा ने कहा कि यह शैक्षिक यात्रा छात्रों के लिए अनुभवप्रधान और स्मरणीय साबित होगी। उन्होंने छात्रों से इस मौके का सदुपयोग कर नए ज्ञान अर्जित करने व अपने भविष्य के लक्ष्य स्पष्ट करने का आग्रह किया। मिश्रा ने बताया कि आरोहण योजना छात्रों को विभिन्न करियर विकल्पों और उच्च शिक्षा के क्षेत्रों के बारे में व्यापक जानकारी उपलब्ध कराने में सहायक होगी।पहले दिन के कार्यक्रम में मेंटी छात्रों ने गुवाहाटी प्लेनेटेरियम और सती राधिका शांति उद्यान का दौरा किया। उनकी आवासीय व्यवस्था भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) गुवाहाटी में की गई है। दूसरे दिन छात्र-छात्राओं को आधुनिक विज्ञान, प्रौद्योगिकी और चिकित्सा विज्ञान से संबंधित संस्थानों से रोचक परिचय मिलने का अवसर मिलेगा। इस दौरान AIIMS गुवाहाटी, IIT गुवाहाटी, IIIT बोंग्रा और बोंगरा स्थित टेक हब में इंटरैक्टिव सत्र और कैंपस भ्रमण आयोजित किए जाएंगे।तीसरे दिन संरक्षण, सुरक्षा और संस्कृति से जुड़े कार्यक्रम होंगे। मेंटी छात्र असम राज्य चिड़ियाघर और नारेंगी सैनिक स्टेशन का भ्रमण कर विशेष आर्टिलरी प्रदर्शन और प्रेरणादायी भाषणों में भाग लेंगे। दिन का समापन श्रीमंत शंकरदेव कला क्षेत्र में सांस्कृतिक संध्या से होगा।अंतिम दिन का फोकस भविष्य के करियर व संभावित मार्गों पर विशेष रहेगा। छात्रों के लिए असम प्रशासनिक कर्मचारी महाविद्यालय में करियर काउंसलिंग सत्र तथा नेशनल साइंस सेंटर में विभिन्न इंटरैक्टिव प्रदर्शनी देखी जाएगी।कार्यक्रम का आयोजन जिला शिक्षा, कामरूप द्वारा किया गया है जिसका उद्देश्य छात्रों का परिदृष्टि विस्तृत करना और अग्रणी शैक्षिक, वैज्ञानिक व प्रशासनिक संस्थानों से प्रत्यक्ष परिचय कराना है। उद्घाटन समारोह में अतिरिक्त जिला आयुक्त (शिक्षा) गीताश्री लाचित , कामरूप जिला का सदार महकुमाधिपति देवाशीष बोरठाकुर , विद्यालय निरीक्षक तपन कलिता, संघ शिक्षकों-शिक्षयित्रियों तथा जिला शिक्षा विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button