साहेबगंज

राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी के विरोध में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन

केंद्र सरकार का पुतला दहन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
साहेबगंज 31अगस्त 2026 को अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी एवं झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के निर्देशानुसार सोमवार को साहेबगंज जिला के श्रीकुंड चौक पर लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के विरुद्ध उत्तराखंड में दर्ज दुर्भावनापूर्ण प्राथमिकी के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया।जिला कांग्रेस कमिटी के जिला अध्यक्ष सह विधायक प्रतिनिधि बरकतुल्लाह खान के नेतृत्व में आयोजित इस विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, नेता एवं कार्यकर्ता शामिल हुए।प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के विरुद्ध दर्ज प्राथमिकी को राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित बताते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने कहा कि लोकतंत्र में विपक्ष की आवाज को दबाने का कोई भी प्रयास संविधान की मूल भावना और लोकतांत्रिक मूल्यों के विरुद्ध है।कांग्रेस ने सामाजिक न्याय एवं संवैधानिक मूल्यों के विरुद्ध किए गए कृत्य के लिए जिम्मेदार भाजपा कार्यकर्ताओं के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने की मांग भी उठाई।विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार का पुतला दहन कर अपना आक्रोश व्यक्त किया।कार्यकर्ताओं ने कहा कि राहुल गांधी लगातार आम जनता,सामाजिक न्याय और संविधान की रक्षा की आवाज मजबूती से उठा रहे हैं और ऐसी कार्रवाई से कांग्रेस डरने वाली नहीं है।इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सह विधायक प्रतिनिधि बरकतुल्लाह खान ने कहा कि कांग्रेस पार्टी लोकतंत्र,संविधान, सामाजिक न्याय एवं नागरिक अधिकारों की रक्षा के लिए लगातार संघर्ष करती रहेगी।विपक्ष के नेताओं एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं को डराने-धमकाने अथवा राजनीतिक दबाव बनाने की किसी भी कोशिश का पार्टी लोकतांत्रिक तरीके से पुरजोर विरोध करेगी।उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता लोकतांत्रिक और संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए सड़क से लेकर सदन तक अपनी आवाज बुलंद करते रहेंगे।विरोध प्रदर्शन में प्रखंड अध्यक्ष रंजीत टुडू,प्रखंड20सूत्री अध्यक्ष अशोक कुमार दास,अब्दुल कादिर,दिलदार आलम,रबीउल इस्लाम,भोलानाथ महतो,काजल,नेहाल अख्तर, मिथुन मंडल,हबीबुल्लाह,रंजीत भंडारी,शमीम मंसूरी,समीम,गुड्डू, शमीम अख्तर,तैमूर अंसारी,अब्दुल लतीफ,रतन पईन,शब्बीर, मोफेजुल,छोटेलाल रमानी,मनावर आलम,मोतिउर रहमान,सहित जिला कांग्रेस कमिटी के पदाधिकारियों के अलावा प्रखंड एवं पंचायत स्तर के कांग्रेस नेता, युवा कांग्रेस,सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button