खैरथल

महावर महिला मंडल ने धूमधाम से मनाया तीज उत्सव

सांस्कृतिक कार्यक्रमों और विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
खैरथल। मातोर रोड स्थित महावर भवन में महावर महिला मंडल की ओर से तीज उत्सव का आयोजन धूमधाम से किया गया। कार्यक्रम दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक चला, जिसमें समाज की महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
महावर महिला मंडल की अध्यक्ष तृप्ति महावर, कार्यकारी अध्यक्ष रेखा महावर एवं सचिव सीमा महावर ने बताया कि तीज उत्सव के दौरान महिलाओं के लिए विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम, गेम्स, क्वेश्चन राउंड सहित कई मनोरंजक गतिविधियां आयोजित की गईं। महिलाओं ने पारंपरिक उत्साह के साथ कार्यक्रम में सहभागिता की और जमकर आनंद लिया।
कार्यक्रम में उमा, श्याम, नीरज, रमा, पूनम, आकांक्षा, सुमन, अन्नपूर्णा, सीमा, शिखा, सोनू, सुनीता, मीरा, अंजू, छाया सहित समाज की अनेक महिलाएं मौजूद रहीं। आयोजन का उद्देश्य समाज की महिलाओं को एकजुट कर आपसी मेल-जोल और सांस्कृतिक परंपराओं को बढ़ावा देना रहा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button