जामताड़ा

5 साल का प्यार, शादी का झांसा और सड़क पर फेंका सामान

कर्माटांड़ में प्रेमिका संग बर्बरता का हाई-वोल्टेज ड्रामा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
5 सालों से चल रहे प्रेम-प्रसंग का उस वक्त दर्दनाक अंत होता दिखा, जब कर्माटांड़ थाना क्षेत्र के मँझलाडीह गांव में जबरदस्त हंगामा मच गया।
जामताड़ा : मिली जानकारी के अनुसार, आज 4 सितंबर 2026 सुबह ठीक 9:00 बजे धनबाद की रहने वाली काजल कुमारी अपने प्रेमी राहुल कुमार मंडल पिता गोपाल मंडल के घर शादी की आस लेकर पहुंची। लेकिन घर की चौखट पर कदम रखते ही खुशियों की जगह चीख-पुकार मच गई। आरोप है कि राहुल की मां ने प्रेमिका को देखते ही अपना आपा खो दिया और उसके साथ जमकर हाथापाई व मारपीट की। इतना ही नहीं, युवती का बैग और सामान घर से उठाकर सड़क पर फेंक दिया गया।
पीड़ित युवती ने आपबीती सुनाते हुए बताया कि यह कोई पहली घटना नहीं है। ठीक 15 दिन पहले भी जब वह राहुल के घर आई थी, तब भी उसके साथ मारपीट की गई थी। उस वक्त डायल 100 की सूचना पर कर्माटांड़ पुलिस ने बीच-बचाव किया था।
युवती के अनुसार, थाने में लिखित आवेदन देने के बाद प्रेमी राहुल मंडल ने उसे बहला-फुसलाकर जामताड़ा ले गया और 15 दिनों के अंदर शादी करने का वादा किया। लेकिन 15 दिन बीत जाने के बाद जब वादा झूठा साबित हुआ, तो लाचार प्रेमिका दोबारा मँझलाडीह पहुंची, जहाँ उसके साथ फिर से वही बर्बरता दोहराई गई।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और युवती को सुरक्षित थाने ले आई। पुलिस ने मामला शांत कराते हुए युवती को अपने गृह क्षेत्र स्थानीय थाना में ही प्राथमिकी (FIR) दर्ज कराने की सलाह दी। कानून के चक्कर और न्याय मिलने में देरी से निराश होकर काजल कुमारी आखिरकार भारी मन से धनबाद लौट गई।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button