साहेबगंज

दियारा के ग्रामीणों की SIR समस्या को लेकर राजमहल विधायक ने मुख्य सचिव और मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को सौंपा मांग पत्र

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
साहिबगंज राजमहल विधायक मो. ताजुद्दीन उर्फ एमटी राजा ने SIR से जुड़ी समस्या को लेकर झारखंड के मुख्य सचिव और मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से मुलाकात कर मांग पत्र सौंपा।विधायक ने कहा कि राजमहल व उधवा प्रखंड सहित दियारा क्षेत्र के बड़ी संख्या में ग्रामीणों को SIR प्रक्रिया में गंभीर कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।दियारा की अधिकांश भूमि के पुराने केवाला पहले कलियाचक रजिस्ट्री कार्यालय,जिला मालदा पश्चिम बंगाल से निबंधित हैं। विशेषकर वर्ष 1984-85 के पुराने केवाला ही ग्रामीणों के पास मुख्य दस्तावेज के रूप में उपलब्ध हैं।
वर्तमान में अंचल कार्यालयों में CO स्तर से कलियाचक रजिस्ट्री से प्राप्त पुराने केवाला को मान्यता नहीं मिलने से ग्रामीणों के भूमि संबंधी कार्यों के साथ निवास प्रमाण-पत्र प्राप्त करने में भी कठिनाई हो रही है।इससे वर्षों से क्षेत्र में रह रहे वास्तविक ग्रामीण परेशान हैं और उन्हें आशंका है कि दस्तावेजी तकनीकी कारणों से उनका नाम मतदाता सूची की प्रक्रिया में प्रभावित न हो जाए।
विधायक ने मांग की कि राजमहल व दियारा क्षेत्र की इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए निर्वाचन पदाधिकारियों को जनहित में दिशा-निर्देश दिया जाए।उन्होंने उपायुक्त साहिबगंज,एसडीएम राजमहल,उधवा के अंचल अधिकारियों,भूमि सुधार एवं राजस्व अधिकारियों तथा निबंधन विभाग के साथ समन्वय कर पुराने केवाला की वैधता को लेकर स्पष्ट निर्देश जारी करने और वैध दस्तावेजों के आधार पर निवास प्रमाण-पत्र निर्गत करने व SIR प्रक्रिया में सहयोग का आग्रह किया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button