बाराबंकी

जन्माष्टमी के दिन हुआ था विशाल गुप्ता का जन्म परिवार में मनाई गईं डबल खुशियां

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

बाराबंकी। जब पूरे देश में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की खुशियां मनाई जा रही थीं उसी पावन बेला में सफदरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम रसौली निवासी गुप्ता परिवार में एक पुत्र रत्न ने जन्म लिया था। जन्माष्टमी की रात रोहिणी नक्षत्र में जन्म होने के कारण परिवार में एक साथ दोहरी खुशियां मनाई गईं। एक ओर भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव तो दूसरी ओर परिवार के लाडले विशाल गुप्ता का जन्मदिन। विशाल गुप्ता बताते हैं कि उनका जन्म रोहिणी नक्षत्र में जन्माष्टमी की रात हुआ था। इसी कारण हिंदू पंचांग एवं सनातन तिथि परंपरा के अनुसार उनकी माता पिता परिजन एवं शुभेच्छु हर वर्ष इसी पावन तिथि पर उनका जन्मदिन मनाते हैं। जन्मदिन के अवसर पर विशाल गुप्ता ने कहा कि वह ईश्वर से यही कामना करते हैं कि जीवनभर एक अच्छे इंसान बने रहें और समाज के लोगों के काम आ सकें। उन्होंने कहा कि लोगों का प्रेम स्नेह और आशीर्वाद ही उनके लिए सबसे बड़ी पूंजी है।
जनपद मुख्यालय स्तिथ अनुज धिमान के कार्यालय में मनाया गया जन्मदिन
 विशाल गुप्ता ने बताया कि हृदय में बसने वाले मित्रों ने जन्मदिन को लेकर बाराबंकी स्थित नेहरू पार्क के निकट बने अनुज धीमान के कार्यालय में क्रिएटर्स ने मिलकर केक काटकर मनाया। इस दौरान मौजूद सभी लोगों ने विशाल गुप्ता को जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर दीपक वर्मा (ड्रोन बाय), अनुज धीमान, अभिषेक सोनी, हरिओम, वैभव वर्मा, सत्यम, राजन, रवि धीमन, उत्तम और सद्दाम सहित कई क्रिएटर्स मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button