रामपुर शाहबाद
किसानों की समस्याओं को लेकर भाकियू टिकैत ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
रामपुर शाहबाद। बुधवार को भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के ब्लॉक अध्यक्ष खुशीराम यादव और तहसील अध्यक्ष चौधरी सुंदर पाल सिंह के नेतृत्व में किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर एसडीएम आदेश कुमार को ज्ञापन सौंपा किसानो ने प्रशासन से समस्याओं का जल्द समाधान कराने की मांग की।ज्ञापन में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के गांवों का सर्वे कराकर किसानों की फसलों का उचित मुआवजा दिलाया जाए। और गांवों में धान की रकवा (उपज) का सर्वे कराया जाए, जिससे सरकारी खरीद के दौरान किसी प्रकार की धांधली न हो। भूडा मेले की नीलामी से पहले दुकानों का शुल्क निर्धारित किए जाने की भी मांग रखी। उनका कहना है कि शुल्क पहले से निर्धारित होने पर ठेकेदारों द्वारा दुकानदारों से अवैध वसूली पर रोक लग सकेगी।
ज्ञापन देने वालों में युवा जिला अध्यक्ष रंजीत यादव, जिला सचिव नावेद खान, जिला सचिव तेजपाल सिंह, युवा ब्लॉक अध्यक्ष राजवीर सिंह यादव, युवा जिला सचिव जोगिंदर सिंह, ब्लॉक उपाध्यक्ष विजयपाल सिंह, सकील अहमद, रहुफ बेग, अफरोज खान एडवोकेट, नावेद अली, जगतपाल सिंह, डीलर साहब, बन्नू यादव, महावीर सिंह, धनगर, शंकर लाल लोधी सहित तमाम किसान मौजूद रहे।

