नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
रामपुर शाहबाद। भूड़ा मेला के लिए उप जिलाधिकारी की अध्यक्षता में नीलामी अधिकारी तहसीलदार अमित कुमार ने नीलामी की प्रक्रिया शुरू कराई।
सबसे पहले मेले में तह बाजारी की नीलामी की गई । जिसमें 61 लाख 1 हजार रूपए से आगे बोली प्रारंभ की गई जो 62 लाख 44 हजार रूपए में सैफनी निवासी शाहज़ेब पुत्र मोहम्मद उमर के नाम छूटी।
इसके बाद दंगल की बोली लगाई गई पिछले वर्ष दंगल की बोली 10 लाख 25 हजार रूपए में छुटी थी लेकिन इस बार दंगल की नीलामी 12 लाख 20 हजार रूपए में सैफनी निवासी आसिम पहलवान पुत्र हाजी कासिम अली के नाम छोड़े गई । साइकिल स्टैंड की नीलामी भी इसी कार्यक्रम में की गई, पिछले वर्ष यह निलामी 5,90,000 में की गई थी, इस बार इस ठेके की बोली सबसे अधिक बोली 7 लाख 41 हजार लगाने वाले त्रमल सिंह के नाम साइकिल स्टैंड की बोली छूटी। टोटल मेले का ठेका 82 लाख 5000 में हुआ


