अवैध कोयला के खिलाफ छापेमारी, 15 क्विंटल कोयला जब्त; तीन गिरफ्तार
Raids against illegal coal; 15 quintals of coal seized; three arrested.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। अवैध कोयला के परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पाकुड़ नगर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच साइकिलों पर लदा करीब 15 क्विंटल कोयला बरामद किया है। कार्रवाई के दौरान तीन लोगों को गिरफ्तार कर थाना लाया गया, जबकि दो आरोपी कोयला लदी साइकिल छोड़कर मौके से फरार हो गये। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मुनीर आलम, पिता एनुल शेख, निवासी कालिकापुर; सुलेमान शेख, पिता यासीन शेख, निवासी अंजना; तथा राहुल शेख, पिता तफीजुल शेख, निवासी हरिहरा के रूप में हुई है। बताया गया कि पुलिस टीम द्वारा अवैध कोयला के विरुद्ध छापेमारी अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान साइकिल के माध्यम से कोयला ले जाते हुए आरोपियों को पकड़ा गया। कार्रवाई के दौरान पांच साइकिलों से लगभग 15 क्विंटल कोयला बरामद किया गया। मामले को लेकर पाकुड़ नगर थाना कांड संख्या 214/26 दर्ज किया गया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजे जाने की प्रक्रिया चल रही है। वहीं, मौके से फरार हुए दोनों आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है।



