साहेबगंज

मंडरो प्रखंड के नया टोला गांव में बाढ़ राहत सामग्री नहीं पहुंचने से ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधि में नाराजगी,सड़क किनारे रहने को मजबूर

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।

साहिबगंज जिले के मंडरो प्रखंड क्षेत्र के भवानी चौकी स्थित मुस्लिम टोला के नया टोला गांव के ग्रामीणों में बाढ़ राहत सामग्री का वितरण नहीं होने से बाढ़ प्रभावित ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधि में भारी नाराजगी देखी जा रही है।गंगा का जलस्तर बढ़ने से यह गांव पूरी तरह जलमग्न हो गया है।सभी घरों में पानी प्रवेश कर चुका है,जिसके कारण कई परिवार अपने बाल-बच्चों के साथ सड़क किनारे किसी तरह रहने को विवश हैं।ग्रामीणों का कहना है कि जिला प्रशासन की ओर से बगल के सदर प्रखंड में कई दिन पहले ही राहत सामग्री का वितरण किया जा चुका है,लेकिन उनके गांव में अब तक कोई सहायता नहीं पहुंची है।इससे ग्रामीणों में काफी मायूसी है और उन्हें इस आपदा के समय भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।गांव के वार्ड सदस्य मो. कलाम और उप मुखिया पति मो.नईम अंसारी ने बताया कि अब तक उन्हें कोई बाढ़ राहत सामग्री प्राप्त नहीं हुई है,जिस कारण वितरण नहीं हो पाया है।ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द राज्य सरकार द्वारा दी जाने वाली बाढ़ राहत सामग्री का वितरण उनके गांव में भी किया जाए,जिससे की बाढ़ प्रभावित लोगों को जीवन यापन करने के लिए कुछ राहत मिल सके।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button