बोकारो

पंचायत से सम्बंधित सभी लोग एक निश्चित दिन व समय तक पंचायत मुख्यालय में रहें: जगन्नाथ

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

बोकारो। चन्दनकियारी के ग्रामीण, वृद्धा, विधवा व विकलांग,छात्र छात्राओं, रैयत, किसानों के अयथा हैरानी की सवालों पर जेएलकेएम अजा मोर्चा के केन्द्रीय सचिव सिमन्त रजक के नेतृत्व में शिव मंदिर परिसर तैतुलिया में रविवार को बैठक किया गया। अध्यक्षता रामेश्वर कुम्भकार ने किया जबकि संचालन सिमन्त रजक ने किया।
वहीं किसान नेता जगन्नाथ रजवार ने कहा कि स्थानीय विधायक की बढ़ती निरंकुशता से प्रखण्ड व अंचल की सभी व्यवस्थाएं बेलगाम की परिणाम ग्रामीणों, छात्र छात्राओं को विभिन्न प्रकार के आवेदन जैसे जन्म, मृत्यु प्रमाण पत्र,विधवा, वृद्धा व विकलांग पेंशन, जाति, आवासीय, ओबीसी, आय, ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र आदि जमा करने के लिए जहां तहां दौड़ना पड़ता है। किसान रैयतों का लागान जमा, दाखिल-खारिज,ऑनलाइन की गड़बड़ियां सुधार जैसे समस्याओं की निदान के लिए किसी न किसी को सहारा लेने पर दौहन का शिकार हो रहे हैं।
रजवार ने मांग किया कि प्रत्येक पंचायत के लिए सप्ताह में कम से कम एक निश्चित दिन एवं समय तय किया जाय जिस दिन पंचायत सेवक तथा हल्का कर्मचारी अवश्य उपस्थित रहे. इससे ग्रामीणों, विधवा, वृद्धा व विकलांग, छात्र छात्राओं को अयथा हैरानी से मुक्ति मिलेगी और सरकार का विभिन्न कार्यक्रम सुचारु रुप से संचालित होगा. साथ ही साथ ग्रामीणों द्वारा दिए गए सभी प्रकार के आवेदन पत्रों को प्राप्ति स्वीकार सुनिश्चित करें।

साथ ही साथ बढ़ती उदासीनता को लेकर कड़ी तैवर में चेतावनी देते हुए। रजवार ने कहा कि चन्दनकियारी की 108 एम्बुलेंस सेवा तीन दिनों से बन्द रहने से सुदुर ग्रामीणों जीवन और मौत से जुझने के लिए विवस हो रही है। मांग किया कि 108 एम्बुलेंस सेवा की व्यवस्था तत्काल नहीं सुधरती है। तो चरणबद्ध तरीके से आन्दोलन करने के लिए बाध्य होंगे। जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेवारी सरकार और उनके प्रतिनिधि की होगी।
मौके पर पंचायत समिति सदस्य इन्द्रजीत सिंह, परिक्षित दास, सुधीर, निताई गोरांईं, अभिजीत बाउरी, संजय रवानी, अंकित कुम्भकार, जन्मेंजय गोरांईं, जयराम चट्टर्जी, विष्णु बाउरी, मनोरंजन गोरांईं, दीपक गोरांईं, नागेश्वर कुम्भकार, मोहन सिंह, प्रसंजीत कुम्भकार, चन्दन चट्टर्जी, मिहिर सिंह, महेश कुमार सिंह, सुरेश दास आदि मौजूद रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button