नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोपी गिरफ्तार
हापुड़ देहात पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में नामजद अतुल को गिरफ्तार किया

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
हापुड़ । अपराधों की रोकथाम और वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत हापुड़ देहात थाना पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म के आरोप में नामजद आरोपी अतुल को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को ग्राम लोदीपुर से सोटावाली जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार करने की कार्रवाई की है । आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसके खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, थाना हापुड़ देहात में दर्ज मुकदमा संख्या 373 /26 में आरोपी की तलाश की जा रही थी। मामले में भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के साथ पॉक्सो एक्ट की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस टीम लगातार आरोपी की तलाश में संभावित स्थानों पर दबिश दे रही थी। इसी क्रम में पुलिस को आरोपी के संबंध में सूचना मिली, जिसके आधार पर टीम ने कार्यवाही करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान अतुल पुत्र ब्रह्मपाल सिंह, निवासी भीमनगर गढ़ रोड, थाना हापुड़ देहात, जनपद हापुड़ के रूप में हुई है। पुलिस का कहना है कि आरोपी मामले में नामजद था और गिरफ्तारी से बचने का प्रयास कर रहा था। पुलिस टीम ने सूचना के आधार पर घेराबंदी करते हुए उसे पकड़ लिया।
हापुड़ देहात थाना प्रभारी इंस्पेक्टर पारस मलिक के मुताबिक, नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म किए जाने के आरोप में नामजद अतुल को गिरफ्तार किया है । इस मामले में पुलिस द्वारा साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्यवाही की जा रही है। आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

