झुंझुनू

महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा भंडारे में उमड़ी श्रद्धा जयकारों के साथ हुई मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा 

बालाजी मंदिर में हवन, ब्रह्मलीन संत गोवर्धन दास महाराज की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा एवं विशाल भंडारा धूमधाम से संपन्न 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
झुंझुनूं। जिले के गुढ़ागौड़जी क्षेत्र के खरबासो की ढाणी में स्थित प्राचीन झाड़ी वाले बालाजी मंदिर में पिछले तीन दिन से चल रहे धार्मिक कार्यक्रमों का मंगलवार को विशाल कलश यात्रा, हवन एवं ब्रह्मलीन संत गोवर्धन दास महाराज की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा और भंडारे के साथ समापन किया गया। बामलास धाम के महंत लक्ष्मण दास महाराज के सानिध्य में सुबह प्राचीन हनुमान मंदिर रामपुरा धाम से भव्य कलश यात्रा शुरू हुई जो गांव ढाणियों के मुख्य मार्गो से बालाजी फर्नीचर हाउस होते हुए खरबासो की ढाणी में स्थित प्राचीन झाड़ी वाले बालाजी मंदिर पहुंची। 4 किलोमीटर लंबी इस कलश यात्रा में ब्रह्मलीन संत गोवर्धन दास महाराज की मूर्ति को रथ में सजाकर नगर भ्रमण करवाया गया। डीजे की धुन के साथ निकली इस कलश यात्रा में ऊंट, घोड़ी, ट्रैक्टर और गाड़ियों के काफिले के साथ जेसीबी मशीनों से पुष्प वर्षा की गई। तत्पश्चात मंत्रोच्चार के साथ गोवर्धन दास महाराज की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा हुई। इसके बाद प्रसाद का भोग लगाकर भंडारे का शुभारंभ किया गया। दोपहर से देर रात्रि तक बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भंडारे में प्रसादी पाई। इससे पूर्व सुबह हवन किया गया जिसमें विद्वान पंडितों द्वारा मंत्रोच्चार के साथ 11 जोड़ों ने पूर्णाहुती दी। इस दौरान परमात्मा दास महाराज निर्मोही अखाड़ा अयोध्या, भरत दास महाराज बरखंडी धाम, कैलाश नाथ महाराज छावसरी धाम, मक्खनाथ महाराज, रुड़दास गुढ़ागौड़जी, पवन खरबास, कृष्ण सिंह शेखावत, संदीप सिंह शेखावत, बामलास प्रशासक जयपाल जाखड़, पूर्व सरपंच दारासिंह, गोपाल सिंह पोंख, राकेश कस्वा, राधेश्याम कुमावत किशोरपुरा, बाबूलाल शर्मा, बनवारी लाल जांगिड़, अशोक शर्मा सहित बड़ी संख्या महिला एवं पुरुष श्रद्धालु मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button