बेतुल

बैतूल बदहाल सड़कों और सफाई व्यवस्था को लेकर कांग्रेस सेवादल ने सौंपा ज्ञापन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
बैतूल। आमला के वार्ड क्रमांक-10 में  स्ट्रीट लाइट, सड़क, साफ-सफाई, नालियों की मरम्मत तथा ओपन जिम सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग को लेकर मंगलवार को कांग्रेस सेवादल ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी को ज्ञापन सौंपा है।
      कांग्रेस सेवा दल नगर अध्यक्ष आसु बर्डे ने बताया कि पशु चिकित्सालय के सामने वार्ड की स्थिति अत्यंत खराब है। यहां सड़क एवं स्ट्रीट लाइट की सुविधा नहीं होने के साथ ही नियमित साफ-सफाई भी नहीं होती है। इसी क्षेत्र में आंगनवाड़ी केंद्र संचालित है, जहां छोटे बच्चों का नियमित आना-जाना रहता है। वार्ड के घरों का गंदा पानी भी इसी स्थान पर एकत्रित हो रहा है, जिससे गंदगी के साथ बीमारियों का खतरा बना हुआ है।
       उन्होंने बताया कि समस्याओं के संबंध में वार्ड पार्षद से कई बार निवेदन किए जाने के बावजूद स्थिति में सुधार नहीं हुआ है। पूरे वार्ड की सड़कें उखड़ चुकी हैं, जिससे आवागमन प्रभावित हो रहा है। वहीं नालियां भी कई वर्षों से क्षतिग्रस्त पड़ी हैं।
     ज्ञापन के माध्यम से मुख्य नगर पालिका अधिकारी से वार्डवासियों की समस्याओं का शीघ्र निराकरण कराने, सड़क एवं नालियों की मरम्मत, स्ट्रीट लाइट लगाने, नियमित साफ-सफाई कराने तथा आंगनवाड़ी केंद्र के समीप ओपन जिम स्थापित करने की मांग की गई। साथ ही चेतावनी दी गई कि समस्याओं का जल्द निराकरण नहीं होने पर वार्डवासी आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button