साहेबगंज

बरहेट प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत पंचायत हिरणपुर में झामुमो की अहम बैठक

19 सितंबर के धरना-प्रदर्शन को सफल बनाने पर बनी रणनीति

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
साहिबगंज MMDR संशोधन कानून को लेकर झामुमो पंचायत समिति,हिरणपुर में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।बैठक में 19 सितंबर 2026 को प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन को सफल बनाने तथा अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने एवं संगठन मजबूती को लेकर रणनीति पर चर्चा की गई।बैठक में झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सह प्रमुख बर्नाड मरांडी सचिव मुजीबुर्रहमान एवं कार्यकर्ताओं ने कहा कि खनिज संपदा से मिलने वाले राजस्व पर राज्य के अधिकार और झारखंड के हितों से जुड़े इस विषय को लेकर ग्रामीणों के बीच जागरूकता अभियान चलाया जा रहा।वही मौके पर संगठन सचिव छवि हेंब्रम युवा मोर्चा उपाध्यक्ष देव सोरेन, प्रखंड उपाध्यक्ष लखीराम हेंब्रम समदा सोरेन,मुजिबुल अंसारी पंचायत अध्यक्ष होपना सोरेन,हिंकू हांसदा,राम मुर्मू नायकी मुर्मू, राकेश बेसरा सहित अन्य मौजूद थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button