भरत पुर
श्रीकाल भैरव बाबा मन्दिर नरहरपुर में एक दिवसीय जात एवं मेला 18 सितम्बर को
नाल, गोला फेंक, दौड और लम्बी कूद जैसी प्रतियोगिता होंगी आयोजित

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
भुसावर : भरतपुर जिले के ऐतिहासिक शहरों में शामिल तहसील भुसावर उपखण्ड मुख्यालय क्षेत्र के एवं वैर- भुसावर स्टेट मेगा हाइवे स्थित नरहरपुर में श्रीकाल भैरव मेला कमेटी एवं समस्त श्रद्धालुओं की ओर से एवं मन्दिर के गोठिया जगदेव गुर्जर के सानिध्य में एक दिवसीय जात एवं मेले का आयोजन हर साल की भांति इस साल भी सितम्बर माह में भादों सप्तमी तिथि शुक्रवार 18/09/2026 को बाबा काल भैरव की जात एवं भंडारे का आयोजन काल भैरव मन्दिर के परिसर में किया जा रहा है। वहीं श्रीकाल भैरव मन्दिर के गोठिया जगदेव गुर्जर ने बताया कि महीने प्रत्येक 24 तारीख और मंगलवार एवं शनिवार को श्रद्धालु बाबा काल भैरव बाबा के मन्दिर की पूजा अर्चना कर परिक्रमा करते हुए धूना की रज लगाने से और झाड़ा लगवाने से दुखियों के दुखो का निवारण होता है। और परिवार मे सुख शांति और समृद्धि कायम रहती है। वहीं भाद्रपद माह की सप्तमी जो कि इस बर्ष 18 सितम्बर को है, के दिन मन्दिर परिसर में जात एवं भण्डारे का आयोजन किया जा रहा है। और इस जात एवं मेले और भण्डारे में खेलो का भी आयोजन होगा जिसमें जैसे नाल,गोला फेंक, दौड़ और लंबी कूद आदि का आयोजन भी होगा। वहीं श्रीकाल भैरव बाबा की जात की शोभा बढ़ाने और भण्डारे की तैयारियो में आयोजक श्री जगदेव गोठिया जी एवं समस्त नरहरपुर निवासी और श्रीकाल भैरव बाबा के सभी भक्त जुट गए है।



