ललितपुर

विश्वकर्मा जयन्ती की शोभायात्रा पर बुंदेलखंड जागृति मंच ने की पुष्पवर्षा, बांटे फल

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर। भगवान विश्वकर्मा जयन्ती महोत्सव पर गुरुवार को आयोजित शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं का बुंदेलखंड जागृति मंच द्वारा पुष्पवर्षा एवं फल वितरण कर स्वागत-सम्मान किया गया। मंच के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं का उत्साहपूर्वक अभिनंदन किया। इस दौरान बुंदेलखंड जागृति मंच के कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम अध्यक्ष बॉबी राजा का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस अवसर पर मंच के पदाधिकारियों ने भगवान विश्वकर्मा जयन्ती की शुभकामनाएं देते हुए सामाजिक एकता और आपसी भाईचारे का संदेश दिया। कार्यक्रम में बुंदेलखंड जागृति मंच के संरक्षक रामशरण निराला (बाबूजी), प्रबंधक डा.रक्षपाल सिंह, अध्यक्ष नीरज कामरेड, कोषाध्यक्ष राजा राजेंद्र सिंह राठौड़, उपाध्यक्ष मनजीत सिंह सरदार, संगठन मंत्री राम रक्षपाल सिंह (शिक्षक), सांस्कृतिक मंत्री बालक दास अहिरवार (शिक्षक), ऑडिटर धन सिंह राजपूत (शिक्षक) सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इसके अलावा वरिष्ठ समाजसेवी हरिशंकर रजक, वरिष्ठ समाजसेवी इंद्रपाल सिंह तालगांव, सूरज पटेल, आर.पी. निरंजन, वीरेंद्र सिंह जाटव, सेवानिवृत्त शिक्षक जाहर सिंह यादव, रामदयाल साहू, केपी राजपूत, रामकिशन बैजनाथ, संतोष नवरत्न कोचिंग, तिलक सिंह, राजेश पाल, किशनकांत विश्वकर्मा एड., नंदराम यादव शिक्षक, आधार सिंह यादव, अखिलेश राजपूत शिक्षक, अमर सिंह राजा, हरिश्चंद्र प्रजापति, बाबाजी, सामंत सिंह यादव समेत अन्य साथीगण मौजूद रहे। अंत में कार्यक्रम अध्यक्ष बॉबी राजा ने आयोजन में सहभागिता करने वाले बुंदेलखंड जागृति मंच के सभी सदस्यों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग और सहभागिता से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button