मथुरा
फरह के गांव में कच्छा बनियान धारियों ने दो गांवों में बंधक बना की लाखों की चोरी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
मथुरा। फरह थाना क्षेत्र के गांव नगला बीच और गढी हीरा में कच्छा बनियान गिरोह के चार बदमाशों ने घरों को निशाना बनाकर चोरी की। इस दौरान जिन कमरों में लोग सो रहे थे, उनकी बाहर से कुंडी लगा शातिर ने करीब नौ लाख रुपये के आभूषण और नकदी चोरी कर ले गये। कच्छा बनियान धारी गिरोह द्वार की गयी चोरियों की जानकारी होने पर ग्रामीणों में दहाश्त फैल गयी। पुलिस ने मौका मुआयना कर मामले की जानकारी की और सीसीटीवी फुटेज खंगाल चोरों की तलाश की जा रही है। सीसीटीवी में चोर कैद हो गये हैं। बुधवार देर रात ग्राम पंचायत भदाया के मजरा नगला बीच और गढी हीरा में कच्छा बनियान गिरोह के चार बदमाश देवी सिंह के मकान में छत के रास्ते घुस गये। जिन कमरों में लोग सो रहे थे, चोरों ने उनके दरवाजों की बाहर से कुंडी बंद कर दी और बराबर वाले कमरों में घुस अलमारी खोल कर चोरी की। देवी सिंह के घर से चोर अलमारी से करीब दो लाख रुपये नकदी और करीब ढाई लाख रुपये से अधिक की ज्वैलरी चोरी कर ले गये। इसके बाद पड़ोस के गांव गढ़ी हीरा में महावीर सिंह के घर को बदमाशों ने निशाना बनाया। वहां भी कच्छा बनियान धारी अलमारी में रखे करीब तीन -चार लाख रुपये से अधिक की ज्वैलरी चोरी कर ले गये। गढी हीरा में महावीर के परिजनों को इसकी जानकारी होने पर शोर मचाया तो चोर जंगल की ओर भाग गये। ग्रामीणों ने चोरों का पीछा भी किया लेकिन तब तक वह काफी दूर निकल गये। सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी निरीक्षक फरह छोटेलाल ने पुलिस टीम के साथ मामले की जानकारी की। इस दौरान मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने जांच को नमूने व फिंगर प्रिंट के नमूने कलेक्ट किये। सीसीटीवी कैमरे में चोर कैद हो गये हैं। गुरुवार सुबह सीओ रिफाइनरी प्रवीन कुमार तिवारी ने मौका मुआयना कर परिजनों ने मामले की जानकारी की। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक फरह ने पुलिस टीम के साथ जंगल में काफी दूर तक चोरों की तलाश की। एक ही रात में कच्छा बनियानधारी गिरोह द्वारा दो गांव में एक-एक मकान से लाखों की चोरी होने पर एसएसपी श्लोक कुमार ने खुलासे में पांच टीमों को लगाया है। सीओ रिफाइनरी ने बताया कि थाना फरह की दो टीम, एसओजी, सर्विलांस टीम और स्वाट टीम लगी है।



