
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
हापुड़ । गणेश उत्सव के अवसर पर नगर के विभिन्न मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ देखी जा रही है। सुबह से ही परिवार के साथ लोग भगवान गणेश के दर्शन और पूजन के लिए मंदिरों में पहुंचते रहे। कलेक्टरगंज के प्रसिद्ध हनुमान मंदिर समेत अन्य मंदिरों में दिनभर पूजा-अर्चना का क्रम चलता रहा।
श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश को मोदक, लड्डू और फल अर्पित कर सुख-समृद्धि की कामना की। कई मंदिरों में आरती और भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ। गणेश प्रतिमाओं के आसपास की गई आकर्षक सजावट से मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा। पूजा के दौरान श्रद्धालुओं ने परिवार की खुशहाली और सुख-शांति की प्रार्थना की। गणपति बप्पा के जयघोष से मंदिर परिसर गूंजते रहे।
पूजन में कृष्णगोपाल चुग , नितिन चुग ,सत्यप्रकाश शर्मा , चंद्रवती , देवेंद्र शर्मा एडवोकेट , नैना शर्मा , दिया ,मेधा शर्मा , लवीना , इशिता सहित अन्य श्रद्धालु शामिल रहे।


