जुली खृष्टमणी हेम्ब्रम की पहल से लगा ट्रांसफार्मर, ग्रामीणों और स्कूली बच्चों में खुशी
Transformer installed through the initiative of Julie Khristmani Hembram; villagers and schoolchildren delighted.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। जिले के पाथरडांगा स्थित मुस्लिम टोला में करीब एक सप्ताह पूर्व चोरी हुए 16 केवीए के ट्रांसफार्मर को बुधवार को विभाग की ओर से पुनः स्थापित कर दिया गया। जिला परिषद अध्यक्ष जुली खृष्टमणी हेम्ब्रम की पहल के बाद ट्रांसफार्मर लगाए जाने से क्षेत्र के ग्रामीणों और स्कूली बच्चों में खुशी का माहौल है। ट्रांसफार्मर चोरी होने के बाद टोला में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई थी, जिससे ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। स्थानीय लोगों ने समस्या से जिला परिषद अध्यक्ष को अवगत कराया था। इसके बाद उनकी पहल पर संबंधित विभाग ने बुधवार को नया ट्रांसफार्मर स्थापित कर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी। ट्रांसफार्मर लगने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली और जिला परिषद अध्यक्ष जुली खृष्टमणी हेम्ब्रम के प्रति आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों ने कहा कि बिजली आपूर्ति बहाल होने से घरेलू कार्यों के साथ-साथ बच्चों की पढ़ाई में भी सुविधा होगी। ट्रांसफार्मर लगाने के दौरान रकीब अंसारी, जाकिर अंसारी, बाबुल अंसारी, जुलकर अंसारी, मबजुद्दीन अंसारी, कैसवा मियां, यूनुस मियां, सजाद, राजू अंसारी, आरिफ अंसारी समेत अन्य ग्रामीण मौजूद थे।



