भरत पुर

श्री गोपाल जी मंदिर में गणेश चतुर्थी के अवसर पर श्रद्धालुओं द्वारा हवन एवं भंडारे के साथ समापन हुआ

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

भुसावर – उपखण्ड भुसावर के गॉव पथैना स्थित श्री गोपाल जी मंदिर में गणेश चतुर्थी के अवसर पर श्रद्धालुओं द्वारा विधि-विधान से स्थापित की गई श्री गणेश जी महाराज की प्रतिमा के दस दिवसीय महोत्सव का गुरुवार को हवन एवं भंडारे के साथ समापन हुआ। शिशुपाल फौजी ने बताया कि इस अवसर पर मंदिर परिसर में अखंड रामायण पाठ का भी आयोजन किया गया। गुरुवार शाम को श्री गणेश जी महाराज की नगर परिक्रमा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। शुक्रवार, 25 सितंबर को श्री गणेश जी महाराज की प्रतिमा के विसर्जन के लिए करीब 101 श्रद्धालु बस द्वारा गोकुल रमणरेती जाएंगे। वहां यमुना जी में विधि-विधान के साथ गणेश प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button