झुंझुनू
नवनिर्वाचित पिलानी नगर पालिका अध्यक्ष का स्वागत

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
झुंझुनूं। जिले के पिलानी नगर पालिका में राष्ट्रीय जाट महासंघ के पदाधिकारियों ने पिलानी में विद्याविहार नगरपालिका के नवनिर्वाचित अध्यक्ष सिकन्दर देवना का पिलानी में रायला मोड़ पर जोरदार स्वागत किया। राष्ट्रीय जाट महासंघ के जिला संगठन महामंत्री एसआई कंवरपाल बलवदा, जिला महासचिव सत्यनारायण वैद, पिलानी प्रभारी प्रिंसिपल अत्तर सिंह काजला ने फूलमाला एवं साफा पहनाकर सम्मानित किया। पिलानी ब्लॉक अध्यक्ष विरेन्द्र पूनियां एवं पिलानी युवा तेजा सेना अध्यक्ष अशोक बुडानिया ने तेजाजी महाराज की फोटो भेंटकर स्वागत किया। इस अवसर पर नव-निर्वाचित नगरपालिका अध्यक्ष सिकन्दर देवना ने क्यामसर में निर्माणाधीन तेजाजी मन्दिर में 51 हजार रुपए एवं निर्माण सामग्री देने की घोषणा करने पर राष्ट्रीय जाट महासंघ के ब्लॉक उपाध्यक्ष राजेन्द्र पूनिया, संरक्षक सुनिल नेहरा एवं ब्लॉक प्रवक्ता कर्मवीर पूनिया ने धन्यवाद ज्ञापित किया। राष्ट्रीय जाट महासंघ ने प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विरेन्द्र क्यामसरिया ने नवनिर्वाचित पिलानी विद्याविहार नगरपालिका अध्यक्ष सिकन्दर देवना का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि जनसहयोग से निर्माणाधीन भारत के सबसे बड़े क्यामसर तेजाजी धाम में सभी का तन-मन-धन से अच्छा सहयोग मिल रहा है।



