पाकुड़

जिला खनन एवं पुलिस विभाग के पदाधिकारी-कर्मियों समेत विभिन्न संस्थाओं ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

Officials and personnel from the District Mining and Police Departments, along with various organizations, participated in a voluntary blood donation drive.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।

पाकुड़। जिला प्रशासन एवं जिला स्वास्थ्य समिति के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को रक्त अधिकोष (ब्लड बैंक), पाकुड़ में विशेष रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन सिविल सर्जन डॉ. प्रवीण कुमार संथालिया ने दीप प्रज्वलित कर किया। शिविर में विभिन्न विभागों के पदाधिकारी-कर्मी और सामाजिक संस्थाओं से जुड़े लोगों ने स्वैच्छिक रूप से रक्तदान किया। इस दौरान कुल 87 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। रक्तदान शिविर में पुलिस विभाग, स्टोन माइनिंग एवं कोल माइनिंग, जिला खनन विभाग, खनन निरीक्षक, अलुबेरा बटालियन पुलिस, स्वास्थ्य विभाग, इंसानियत फाउंडेशन, गरीबों का मसीहा और नगर परिषद सहित विभिन्न विभागों एवं संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। बड़ी संख्या में लोगों के रक्तदान के माध्यम से जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त उपलब्ध कराने की दिशा में योगदान दिया गया। शिविर में पुलिस विभाग की ओर से 35 यूनिट, स्टोन माइनिंग एवं कोल माइनिंग से 28 यूनिट, अलुबेरा बटालियन पुलिस से 6 यूनिट, स्वास्थ्य विभाग से 2 यूनिट, इंसानियत फाउंडेशन से 3 यूनिट, गरीबों का मसीहा संस्था से 3 यूनिट, नगर परिषद से 4 यूनिट तथा अन्य माध्यमों से 6 यूनिट रक्तदान किया गया। इस अवसर पर उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने कहा कि रक्त की आवश्यकता किसी भी व्यक्ति को कभी भी पड़ सकती है। आपात स्थिति में उपलब्ध रक्त किसी मरीज और उसके परिवार के लिए महत्वपूर्ण सहायता साबित होता है। उन्होंने नियमित स्वैच्छिक रक्तदान को सामाजिक सहभागिता का हिस्सा बनाने की अपील की। उपायुक्त ने कहा कि स्वस्थ व्यक्तियों के स्वैच्छिक रक्तदान से ब्लड बैंक में रक्त की उपलब्धता बनाए रखने में मदद मिलती है और जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराया जा सकता है। उन्होंने बताया कि जिले में पर्याप्त रक्त की उपलब्धता बनाए रखना जिला प्रशासन की प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि गंभीर बीमारी, दुर्घटना, प्रसव और अन्य आपात स्वास्थ्य परिस्थितियों में मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने के लिए ब्लड बैंक में पर्याप्त भंडार जरूरी है। जिला प्रशासन की ओर से प्रत्येक माह जिला एवं प्रखंड स्तर पर नियमित रक्तदान शिविर आयोजित किए जाने की बात भी कही गई। इन शिविरों के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को स्वैच्छिक रक्तदान के लिए प्रेरित किया जाएगा। सिविल सर्जन डॉ. प्रवीण कुमार संथालिया ने रक्तदान करने वाले सभी रक्तदाताओं को प्रमाण-पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने रक्तदाताओं के मानवीय एवं सामाजिक योगदान की सराहना करते हुए लोगों से नियमित रूप से स्वैच्छिक रक्तदान करने और जरूरतमंद मरीजों की सहायता के लिए आगे आने की अपील की। शिविर में विभिन्न विभागों और सामाजिक संस्थाओं की सहभागिता ने रक्तदान के प्रति जागरूकता एवं सामूहिक सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश दिया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button