झुंझुनू
रणवीर धायल ने किया निर्माणाधीन तेजाजी मंदिर में सहयोग

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
झुंझुनूं। शहर के समसपुर रोड़ पर स्थित गणेश विहार में रहने वाले समाजसेवी रणवीर धायल द्वारा निर्माणाधीन तेजाजी मन्दिर क्यामसर में 51 हजार रुपए का सहयोग देने पर राष्ट्रीय जाट महासंघ के पदाधिकारियों ने स्वागत किया। राष्ट्रीय जाट महासंघ के जिला उपाध्यक्ष कैप्टन शिवप्रसाद चौधरी, जिला महासचिव सूबेदार मेजर हरिराम चाहर एवं युवा तेजा सेना के सचिव अंकित कुमार एवं संयुक्त सचिव हितेश मील ने तेजा भक्त एवं समाजसेवी रणवीर धायल का साफा एवं फूलमाला पहनाकर के तेजाजी महाराज की फोटो भेंट कर स्वागत किया। राष्ट्रीय जाट महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विरेन्द्र क्यामसरिया ने धायल का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए बताया कि जनसहयोग से निर्माणाधीन क्यामसर में तेजाजी महाराज का मन्दिर भारत का सबसे बड़ा 165 फीट ऊंची शिखर का मन्दिर बनेगा, जिसमें सभी का तन-मन-धन से अच्छा सहयोग मिल रहा है।


