धनबाद

अवैध कोयला तस्करी के खिलाफ संघर्ष को लेकर पार्षद निरुपमा देवी सम्मानित

Councilor Nirupama Devi honored for her fight against illegal coal smuggling.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो
धनबाद। वार्ड संख्या 5 की पार्षद निरुपमा देवी को अवैध कोयला उत्खनन और तस्करी के खिलाफ लगातार आवाज उठाने तथा क्षेत्रीय समस्याओं को लेकर सक्रिय भूमिका निभाने के लिए सम्मानित किया गया। वियाडा के पूर्व अध्यक्ष विजय कुमार झा ने उन्हें मां दुर्गा स्वरूप की आकर्षक प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर विजय कुमार झा ने पार्षद निरुपमा देवी के संघर्ष और सक्रियता की सराहना करते हुए कहा कि क्षेत्र में अवैध कोयला उत्खनन के मुहानों को बंद कराने के लिए लगातार आवाज उठाना और संबंधित मुद्दों को प्रमुखता से उठाना आसान कार्य नहीं है। उन्होंने कहा कि निरुपमा देवी ने जिस तरह अवैध कोयले के कारोबार और उससे जुड़े मुहानों के खिलाफ लगातार आवाज उठाई, वह क्षेत्र के लोगों के लिए चर्चा का विषय बना है। उन्होंने कहा कि पार्षद को मां दुर्गा स्वरूप की प्रतिमा भेंट करना उनके संघर्ष और साहस के प्रति सम्मान का प्रतीक है। उन्होंने उम्मीद जताई कि जनप्रतिनिधि इसी तरह जनहित से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाते रहेंगे। सम्मान समारोह के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक लाल, झामुमो के प्रखंड कोषाध्यक्ष रोहित पंडित, जेडीयू नेता उदय सिंह, राजकुमार मुखिया,लल्लू, राजन सिंह, राजेश सिंह , मनोज प्रजापति, सुभाष पासवान, रेखा देवी, चाईना देवी, कौशल्या देवी, पार्वती देवी, परो देवी, सावित्री देवी सहित स्थानीय लोग एवं अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button