खेलबोकारो

16वां टिकैत कुमार महतो ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिता का शानदार आगाज

पेंक - नारायणपुर थाना प्रभारी मुकेश और जिला परिषद सदस्य खुशबू ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया उद्धघाटन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

बोकारो। नावाडीह प्रखंड के ऊपरघाट स्थित गोनियाटो पंचायत में युवा विकास क्लब एवं ग्राम विकास समिति के तत्वावधान में आयोजित 16वें टिकैत कुमार महतो ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिता का शुक्रवार को भव्य आगाज हुआ। प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों और खेलप्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिला। उद्घाटन समारोह की शुरुआत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, महान स्वतंत्रता सेनानी लाल बहादुर शास्त्री तथा क्षेत्र के दिवंगत नामी खिलाड़ी कजरा मुर्मू के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देने के साथ हुई। इस दौरान उपस्थित लोगों ने एक मिनट का मौन धारण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके बाद पेंक-नारायणपुर थाना प्रभारी मुकेश दयाल सिंह, जिला परिषद सदस्य कुमारी खुशबू महतो, युवा आजसू के राज्य संयोजक टिकैत कुमार महतो, मुखिया अमृता कुमारी एवं पूर्व विधायक प्रतिनिधि टेकलाल चौधरी ने संयुक्त रूप से खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन किया।

पेनल्टी शूटआउट में EFC सेवाएं की जीत

प्रतियोगिता का उद्घाटन मुकाबला EFC सेवाएं बनाम सोरेन FC पुदुनगरी के बीच खेला गया। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने मैदान पर शानदार खेल का प्रदर्शन किया। मुकाबला रोमांचक रहा और निर्धारित खेल के बाद निर्णय पेनल्टी शूटआउट से हुआ। इसमें EFC सेवाएं ने 5-3 से जीत दर्ज कर प्रतियोगिता के अगले दौर में प्रवेश किया। मैच देखने के लिए आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में खेलप्रेमी मैदान में पहुंचे। पूरे आयोजन स्थल पर खेल और उत्साह का माहौल बना रहा।

4 अक्टूबर को होगा भव्य फाइनल

आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता का फाइनल समारोह 4 अक्टूबर 2026, रविवार को आयोजित किया जाएगा। फाइनल कार्यक्रम में आजसू पार्टी सुप्रीमो सुदेश कुमार महतो, गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी, गोमिया विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक डॉ. लंबोदर महतो, मांडू विधायक तिवारी महतो उर्फ निर्मल महतो, जिला परिषद उपाध्यक्ष बबिता कुमारी, बेरमो एसडीपीओ रविंद्र कुमार सिंह, बोकारो थर्मल थाना प्रभारी रोहित कुमार सिंह, पेंक-नारायणपुर थाना प्रभारी मुकेश दयाल सिंह एवं नावाडीह थाना प्रभारी अनिल लिंडा समेत कई जनप्रतिनिधि एवं आजसू पार्टी के नेता शामिल होंगे। प्रतियोगिता को सफल बनाने में अध्यक्ष रामकुमार मरांडी, वरीय उपाध्यक्ष दामोदर महतो, सचिव विनोद कुमार महतो, टिकैत महतो मितवा, कोषाध्यक्ष जितेंद्र महतो, प्रदीप रविदास, मैच संचालक राजाराम महतो, गंगाराम महतो, सुरेश महतो, दिनेश कुमार महतो, सलेश बाबू, अनिल रविदास, गणपत महतो, गोपाल मरांडी, दशरथ मुर्मू, राजेश मुर्मू, सचिन महतो सहित क्लब एवं समिति के सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को बेहतर मंच उपलब्ध कराना और युवाओं को खेल के प्रति प्रोत्साहित करना है। उद्घाटन मुकाबले से ही प्रतियोगिता में रोमांच का माहौल बन गया है और अब खेलप्रेमियों की नजर 4 अक्टूबर के बहुप्रतीक्षित फाइनल मुकाबले पर टिकी है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button