सिंगरौली

गांधी जयंती पर जुड़वा तालाब में चला विशेष स्वच्छता अभियान

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

सिंगरौली। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान की ‘सेवा मेरा योगदान’ गतिविधि के तहत जुड़वा तालाब परिसर में विशेष स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया। अभियान में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, सफाई मित्रों और नागरिकों ने सहभागिता करते हुए तालाब परिसर एवं आसपास के क्षेत्र में साफ-सफाई की। इसी क्रम में नगर निगम के सभी वार्डों और ग्रामीण क्षेत्रों की ग्राम पंचायतों में भी वृहद स्तर पर स्वच्छता अभियान चलाया गया।
कार्यक्रम में सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और नागरिकों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। उन्होंने सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने और स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। इस दौरान शहर की सफाई व्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले सफाई मित्रों का हार पहनाकर एवं सफाई किट प्रदान कर सम्मान किया गया।
अभियान के दौरान पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए जुड़वा तालाब परिसर में पौधरोपण भी किया गया। जिला प्रशासन ने तालाब परिसर की नियमित साफ-सफाई और निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कार्यक्रम में महापौर रानी अग्रवाल, नगर निगम अध्यक्ष देवेश पाण्डेय, कलेक्टर गौरव बैनल, निगम आयुक्त सविता प्रधान, भाजपा जिलाध्यक्ष सुंदर लाल साह सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी, सफाई मित्र और नागरिक उपस्थित रहे। प्रशासन ने लोगों से सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने और स्वच्छता गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता की अपील की।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button