ललितपुर

ऑपरेशन जागृति से लौटी चार परिवारों में खुशियां

पुलिस की काउंसलिंग से पति-पत्नी के विवाद सुलझे

ललितपुर पुलिस ने रिजर्व पुलिस लाइन में कराई काउंसलिंग
समझौते के बाद चारों परिवार फिर साथ रहने को राजी
तीन मामलों में अगली सुनवाई की तारीख तय
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर। पारिवारिक एवं वैवाहिक विवादों के कारण टूटने की कगार पर पहुंचे परिवारों को फिर से जोडऩे के लिए ललितपुर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन जागृति के तहत रविवार को महत्वपूर्ण पहल की गई। पुलिस की काउंसलिंग और समझाइश के बाद चार परिवारों में आपसी समझौता कराकर उन्हें फिर से साथ रहने के लिए राजी कराया गया। समझौते के बाद परिवारों के सदस्यों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर रिश्तों में आई मिठास और आपसी विश्वास का संदेश दिया। एसपी संजीव कुमार बाजपेई के निर्देशन में पुलिस की पहल ऑपरेशन जागृति के अंतर्गत जनपद के विभिन्न थानों में प्राप्त पति-पत्नी के विवादों एवं पारिवारिक मतभेदों से जुड़े मामलों के समाधान के लिए काउंसलिंग की जा रही है। इसी क्रम में 4 अक्टूबर 2026 को रिजर्व पुलिस लाइन, ललितपुर में परामर्श एवं काउंसलिंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। काउंसलिंग के दौरान ऑपरेशन जागृति टीम सदस्यों ने संबंधित परिवारों के सदस्यों से अलग-अलग बातचीत कर विवाद के कारणों को समझा। इसके बाद आपसी संवाद, समझाइश और पारिवारिक सामंजस्य के माध्यम से विवादों का समाधान कराने का प्रयास किया गया। सकारात्मक संवाद और आपसी सहमति के परिणामस्वरूप चार परिवारों के बीच सफलतापूर्वक समझौता कराया गया। समझौते के बाद सभी चार परिवार खुशी-खुशी फिर से साथ रहने के लिए सहमत हुए। इस दौरान परिवारों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाई। पुलिस के इस प्रयास से परिवारों में एक बार फिर आपसी विश्वास और रिश्तों को बनाए रखने की भावना मजबूत हुई। वहीं तीन अन्य प्रकरणों में सुनवाई के लिए अग्रिम तिथि निर्धारित की गई है। इन मामलों में भी आगामी काउंसलिंग के माध्यम से विवादों के समाधान का प्रयास किया जाएगा। पुलिस के अनुसार ऑपरेशन जागृति का उद्देश्य पारिवारिक एवं वैवाहिक विवादों का सौहार्दपूर्ण तरीके से समाधान कर बिखरते रिश्तों को जोडऩा, परिवारों में आपसी विश्वास एवं सामंजस्य स्थापित करना तथा विवादों के कारण उत्पन्न तनाव को कम करना है। काउंसलिंग के माध्यम से परिवारों को सकारात्मक संवाद और आपसी समझ के साथ समस्याओं का समाधान करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इस दौरान एएसपी कालू सिंह, अजय बरया, डा.दीपक चौबे, डा.एसपी पाठक, डा.जनक किशोरी शर्मा, सुधा कुशवाहा, संजीव कुमार शर्मा, सुभाष जैन, एड.अरमान कुरैशी, महिला थानाध्यक्ष अनीता देवी, महिला मुख्य आरक्षी जय सचान तथा महिला हेड कांस्टेबल आशा देवी शामिल रहीं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button