बोकारो

शांति व सौहार्द के साथ दुर्गा पूजा मनाने की अपील

पूजा के दौरान शांति बिगाड़ने वालों पर रहेगी पुलिस की पैनी नजर

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

बोकारो। नावाडीह प्रखंड के ऊपरघाट स्थित पेंक-नारायणपुर थाना परिसर में रविवार को दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी मुकेश दयाल सिंह ने की, जबकि संचालन आजसू प्रखंड अध्यक्ष मिश्रीलाल महतो ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए थाना प्रभारी मुकेश दयाल सिंह ने कहा कि दुर्गा पूजा आपसी भाईचारे, शांति और सौहार्द का पर्व है। सभी पूजा समितियां प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए शांतिपूर्ण वातावरण में पूजा संपन्न कराएं। उन्होंने कहा कि पूजा के दौरान पुलिस की क्षेत्र में पैनी नजर रहेगी और शांति व्यवस्था बिगाड़ने वाले लोगों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान नहीं देने तथा संदिग्ध या विवादित गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की। साथ ही सोशल मीडिया पर भ्रामक, आपत्तिजनक या विवाद उत्पन्न करने वाले पोस्ट और संदेश प्रसारित करने से बचने को कहा ! बैठक में पूजा समितियों के सदस्यों एवं जनप्रतिनिधियों से भी प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने की अपील की गई। इस अवसर पर सब इंस्पेक्टर अजीत कुमार, रंजय सिंह, शुकरा उराव, पूर्व विधायक प्रतिनिधि टेकलाल चौधरी, पंसस रेवतलाल महतो, सीपीआई नेता नुनुचंद महतो, पूर्व मुखिया भेखलाल महतो, पूर्व पंसस जगरनाथ महतो, सदर बसारत अंसारी, खुर्शीद आलम, उमेश महतो, तुलसी महतो, भुनेश्वर राम तुरी, हेमलाल महतो, लालू मुर्मू, जानकी महतो, कुलदीप कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button