सिंगरौली

बरगवां रेलवे स्टेशन पर जीआरपी-आरपीएफ की संयुक्त कार्रवाई

 दो भारी सूटकेस में मिलीं 89 बोतल अवैध शराब, यूपी का तस्कर गिरफ्तार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
सिंगरौली- जिले के बरगवां रेलवे स्टेशन पर शनिवार रात जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने अवैध शराब की तस्करी का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने स्टेशन परिसर से दो सूटकेस में छिपाकर रखी गई कुल 89 बोतल अवैध शराब जब्त की है और इस मामले में शाहजहांपुर (उत्तर प्रदेश) निवासी एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लिया है।
जानकारी के अनुसार, शनिवार रात करीब 9:30 बजे आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम बरगवां रेलवे स्टेशन पर संदिग्धों की चेकिंग और निगरानी कर रही थी। इसी दौरान दो भारी सूटकेस लेकर घूम रहा एक व्यक्ति पुलिस टीम को देखकर अचानक घबरा गया। शक होने पर टीम ने जब उसे रोककर उसके सूटकेस खुलवाए और तलाशी ली, तो उसमें से भारी मात्रा में शराब की बोतलें बरामद हुईं।
बरगवां आरपीएफ प्रभारी नेकेश्वर शुक्ला ने बताया कि यह संयुक्त कार्रवाई ‘स्टेशन सुरक्षा अभियान’ के तहत की गई है। हिरासत में लिए गए संदिग्ध और जब्त शराब को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए जीआरपी के हवाले कर दिया गया है। जीआरपी सिंगरौली की टीम आरोपी और जब्त शराब को अपने साथ ले गई है तथा मामले की विस्तृत कार्रवाई में जुटी है।
शुरुआती जांच में यह पूरा मामला शराब की अंतरराज्यीय या अंतरजिला तस्करी से जुड़ा नजर आ रहा है। इतनी बड़ी मात्रा में शराब की खेप कहां से लाई गई थी और इसे कहां खपाने की तैयारी थी, पुलिस अब आरोपी से सख्ती से पूछताछ कर इस पूरे तस्करी नेटवर्क का पता लगाने में जुटी हुई है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button