सिंगरौली

6 अक्टूबर को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस

9 अक्टूबर को होगा मॉप-अप अभियान

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

सिंगरौली। मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार जिले में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस अभियान का आयोजन 6 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। अभियान के तहत दवा सेवन से छूटे हितग्राहियों के लिए 9 अक्टूबर को मॉप-अप दिवस आयोजित किया जाएगा। अभियान कलेक्टर के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य विभाग के नोडल नेतृत्व में संचालित होगा।
अभियान के अंतर्गत जिले में 1 से 19 वर्ष आयु वर्ग के 5 लाख 40 हजार 982 बच्चों एवं किशोर-किशोरियों तथा 20 से 49 वर्ष आयु वर्ग की 82 हजार 126 प्रजनन आयु वर्ग की महिलाओं सहित कुल 6 लाख 23 हजार 108 लक्षित हितग्राहियों को कृमिनाशक दवा उपलब्ध कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
अभियान की सफलता के लिए स्वास्थ्य, स्कूल शिक्षा, जनजातीय कार्य, महिला एवं बाल विकास तथा पंचायत विभाग सहित संबंधित विभागों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। विद्यालयों, मदरसों, निजी स्कूलों, आंगनवाड़ी केंद्रों, जनजातीय आश्रमों और अन्य संस्थानों में निर्धारित आयु वर्ग के हितग्राहियों को प्रशिक्षित कार्यकर्ताओं एवं नोडल शिक्षकों की निगरानी में एल्बेंडाजोल की खुराक दी जाएगी।
जिला प्रशासन ने अभिभावकों एवं नागरिकों से अपील की है कि वे पात्र बच्चों और किशोर-किशोरियों की अभियान में शत-प्रतिशत सहभागिता सुनिश्चित करें। साथ ही, जो हितग्राही 6 अक्टूबर को दवा सेवन से वंचित रह जाएं, उन्हें 9 अक्टूबर के मॉप-अप दिवस पर दवा सेवन के लिए प्रेरित करें।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button