पाकुड़

मां रूपी सोरेन के अंतिम संस्कार में शामिल हुईं उपासना मरांडी, नेमरा पहुंचकर दी श्रद्धांजलि

Upasana Marandi attended the last rites of Soren's mother; she reached Nemra to pay her tributes.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।

रामगढ़/ पाकुड़। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की माता एवं दिवंगत दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पत्नी रूपी सोरेन के अंतिम संस्कार में झामुमो केंद्रीय समिति की सदस्य उपासना मरांडी गुरुवार को उनके पैतृक गांव नेमरा पहुंचीं। उन्होंने दिवंगत रूपी सोरेन के पार्थिव शरीर पर श्रद्धांजलि अर्पित की और शोकाकुल सोरेन परिवार से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की। उपासना मरांडी ने कहा कि रूपी सोरेन का निधन परिवार के साथ-साथ उन सभी लोगों के लिए अपूरणीय क्षति है, जिन्हें उनका स्नेह और आशीर्वाद मिला। उनका सरल व्यक्तित्व, ममता और आत्मीयता सदैव स्मरण की जायेगी। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति एवं धैर्य प्रदान करने की कामना की।

Show More

Nurul Islam

PRABHARI (MANDAL)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button