भाजपा द्वारा अहिल्याबाई होलकर की त्रिशताबदी स्मृति जयंती अभियान कार्यशाला का आयोजन किया गया

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो,
मुरादाबाद।भारतीय जनता पार्टी केन्द्रीय नेतृत्व की ओर से लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की त्रिशतावदी स्मृति जयंती को महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से राष्ट्रीय अभियान के रूप में
मनाने का निर्णय लिया गया।
इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी जिला एवं महानगर के संयुक्त तत्वाधान में लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की त्रिशताबदी स्मृति जयंती को महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से राष्ट्रीय अभियान के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया है इसी अभियान के अंतर्गत महानगर कार्यालय बुद्धि विहार पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया लोकमाता अहिल्याबाई होलकर त्रिशतावदी स्मृति जयंती कार्यशाला में मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता के रूप में क्षेत्रीय मंत्री हरजिंदर कौर शामिल रही ।
सर्वप्रथम मुख्य अतिथि हरजिंदर कौर ने महानगर अध्यक्ष गिरीश भंडूला ने भारत माता पंडित दीनदयाल उपाध्याय श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर दीप प्रज्वलित किया। तदोपरांत वन्देमातरम गायन कर कार्यशाला का शुभारंभ किया गया ।
कार्यशाला में मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता क्षेत्रीय मंत्री हरजिंदर कौर ने कहा कि भाजपा ने महान वीरांगना एवं कुशल शासक लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की त्रिशताबदी जयंती को राष्ट्रीय स्तर पर महिला सशक्तिकरण के रूप में मनाने का निर्णय लिया है।
मुख्य अतिथि हरजिंदर कौर ने लोकमाता अहिल्याबाई होलकर के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला ।
और उन्होंने कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई होलकर ने केदारनाथ से रामेश्वरम, द्वारिका से गया तक सांस्कृतिक विरासतों का पुनः जीर्णोधार व लोकसेवा के समानांतर कार्य किये युद्ध के मैदान में मुगल आक्रामण कर्ताओं के दांत खट्टे किये। 70 सालों में जिन सरकारों ने देश पर राज किया उन्होंने इस महान वीरांगना का कहीं जिक्र नहीं किया ।
उन्होंने बताया भारतीय जनता पार्टी केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की त्रिशताब्दी के इस अवसर पर निर्णय लिया कि उनकी जयंती को महिला सशक्तिकरण के रूप में मनाया जाए जिसके तहत देश के सभी राज्यों में महिला सम्मेलन,युवा सम्मेलन ओर छात्र सम्मेलन जैसे जनसंवाद के प्रेरणात्मक कार्यक्रम जिला,महानगर एवं मंडल स्तर पर आयोजित किए जाएंगे भाजपा ने प्रदेश स्तर पर कार्यशालाओ का आयोजन किया है उन्होंने कहा कि अहिल्याबाई होलकर सिर्फ एक रानी ही नहीं थी बल्कि न्याय करुणा और सामाजिक दायित्व की जीवंत प्रतिमूर्ति थी । अहिल्याबाई होलकर ने शासन न्याय एवं सेवा के माध्यम से एक नई परम्परा गढ़ी उन्होंने कहा कि अहिल्याबाई का जीवन हमें सिखाता है कि महिला सशक्तिकरण किसी नारे से नहीं बल्कि सतत सेवा दूरदर्शिता और मूल्यों से होता है ।
लोकमाता अहिल्याबाई होलकर ने निर्माण के माध्यम से समाज को दिशा दी घाट, मंदिर, कुएं, मार्ग और न्याय की नींव रखने का कार्य किया।
भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष आदेश चौधरी ने कार्यशाला की प्रस्तावना पढ़ते हुए कहा कि अहिल्याबाई होल्कर स्मृति अभियान के तहत देशभर पार्टी के केंद्रीय व प्रदेश नेतृत्व के आहवान इस कार्यक्रम को लेकर अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है जिसमें हम सभी की सहभागिता जरूरी है।
कार्यशाला की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा आदेश चौधरी, संचालन भाजपा महानगर उपाध्यक्ष विशाल त्यागी ने किया व आभार महिला मोर्चा की महानगर अध्यक्ष विजय लक्ष्मी पंडित ने व्यक्त किया ।
कार्यशाला में मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता क्षेत्रीय मंत्री हरजिंदर कौर, महानगर अध्यक्ष गिरीश भंडूला जिला अध्यक्ष आकाश पाल, गौ सेवा आयोग के सदस्य दीपक गोयल, राजन बिश्रोई, हरज्ञान सिंह, राजेश चुन्नू, विशाल त्यागी, क्षेत्रीय मीडिया सह प्रभारी निमित जायसवाल, महानगर मीडिया प्रभारी राजीव गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी संजय ढाका, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष आदेश चौधरी, महानगर अध्यक्ष डॉ विजय लक्ष्मी पंडित, गिरीश वर्मा, विशेष गुप्ता, चंद्रपाल सैनी, संजय शर्मा, कमल गुलाटी, दिनेश शीर्षवाल, भजनलाल, राहुल शर्मा, नवदीप टंडन, बालेचरण वाल्मीकि, हेमराज सैनी, दिनेश सिसोदिया चंद्र प्रजापति शम्मी भटनागर सर्वेश पटेल अजय वर्मा गेत्रपाल सिंह मुंशी राम कश्यप मुकेश भारद्वाज सुमन देवी शशि किरण विनीता मल्होत्रा कविता गुप्ता हेमा खत्री दीपमाला राजपूत सन्तोष कुमारी साक्षी सिंह पूर्णिमा खन्ना गीतांजलि चौहान पंकज शर्मा पूनम सैनी शीतल चौहान इला सिंह पूनम सैनी संजीव चौहान किशन लाल जाटव ओमपाल सैनी बालेचरण नवीन चौधरी हुकुम सिंह आलोकसैनी अमित सिंह हरीश प्रजापति सूर्यमोहन शमशेरी विशाल रस्तौगी राजीव शर्मा विपिन प्रजापति कपिल गुप्ता मिथुन शर्मा सोमपाल प्रजापति गजेंद्र पाल चकित चौधरी मयूर भाटिया विक्रांत चौधरी आदित्य शंखधार सौरभ सक्सैना बंटी सैनी हरिओम सैनी सुमित चौहान आदि शामिल रहे।